Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : बेटे की लाश के लिए चक्कर लगाती रही मां, मुस्लिम परिवार ने दफना दिया था शव… अब कब्र से निकाला; मां ने किया अंतिम संस्कार

Abhyuday Bharat News / Fri, Jan 9, 2026 / Post views : 243

Share:

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में कुएं से मिले शव की गलत पहचान हुई थी। डीएनए रिपोर्ट से सच सामने आने पर मां ने ढाई महीने संघर्ष के बाद अपने बेटे का अंतिम संस्कार किया। प्रशासन ने कब्र से शव निकलवाकर विधि-विधान से अंतिम क्रिया संपन्न करवाई। 

बेटे की लाश के लिए चक्कर लगाती रही मां, मुस्लिम परिवार ने दफना दिया था शव... अब कब्र से निकाला; मां ने किया अंतिम संस्कार

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एक व्यक्ति का शव कुएं से मिला था, जिसके बाद उसकी पहचान कर शव एक मुस्लिम परिवार को सौंप दिया गया था। परिवार ने युवक के शव को दफना दिया था। अब उस व्यक्ति के शव को कब्र से निकालकर उसका अंतिम संस्कार किया गया। उसकी मां ने ढाई महीने तक अपने बेटे की लाश के लिए चक्कर काटे, तब जाकर उसे अपने बेटे का शव अंतिम संस्कार के लिए मिला। 

डीएनए रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन ने बुधवार को कब्र से शव निकलवाकर पूरे विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी कराई। यह कार्रवाई प्रशासनिक निगरानी में एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार और पुलिस की मौजूदगी में की गई। दरअसल, ये मामला महुआपारा कोतवाली थाना क्षेत्र से सामने आया है। करीब ढाई महीने पहले रिंग रोड के पास एक कुएं से एक युवक का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने शुरुआती जांच में शव की गलत पहचान की और उसे किसी दूसरे परिवार को सौंप दिया था। 

किशन देवांगन के रूप में हुई शव की पहचान

इसके बाद उस परिवार ने युवक के शव को दफना दिया। इसी बीच महुआपारा के रहने वाले किशन देवांगन के लापता होने की जानकारी उसकी मां श्यामा देवांगन ने पुलिस को दीं, लेकिन उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया गया। जब इस मामले को लेकर सवाल उठने लगे, तब प्रशासन ने डीएनए जांच कराने का फैसला लिया। जांच रिपोर्ट आने पर यह साफ हो गया कि कुएं से मिला शव किशन देवांगन का ही था। 

कब्र खोदकर निकाला शव, फिर किया अंतिम संस्कार

हालांकि, डीएनए रिपोर्ट से सच्चाई सामने आने के बाद भी परिजन को तुरंत राहत नहीं मिली। किशन देवांगन की मां को लंबे समय तक दफ्तरों के चक्कर काटने पड़े। अपने बेटे की पहचान साबित हो जाने के बावजूद श्यामा देवांगन लगातार अधिकारियों से गुहार लगाती रहीं कि उन्हें अपने बेटे का अंतिम संस्कार करने दिया जाए। कई हफ्तों की देरी और दबाव के बाद आखिरकार प्रशासन एक्टिव हुआ। 

इसके बाद कब्र की खुदाई कर शव को बाहर निकाला गया, ताकि परिवार अंतिम संस्कार कर सके,बुधवार, 7 जनवरी को प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में यह पूरी कार्रवाई की गई। मां ने भारी मन से अपने बेटे को अंतिम विदाई दी। 

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts