Tue, 28 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक....

तेजस्वी ने CM सम्राट चौधरी को बताया सड़क छाप अपराधी, बोले- छात्रों पर चलवाई AK-47 से गोली

EPFO 3.0 Update : UPI से PF क्लेम के लिए करना होगा थोड़ा और इंतजार, नए पोर्टल की तकनीकी दिक्कतों से टली सुविधा

तेज रफ्तार का कहर: थार ने टक्कर के बाद बाइक को चार किलोमीटर तक घसीटा, कई लोग बाल-बाल बचे, एक युवक गंभीर रूप से घायल

नीट पेपर लीक केस में पहले दिन ही टली फास्ट ट्रैक कोर्ट की सुनवाई, कार्यवाही 3 अगस्त तक स्थगित

रिलेशनशिप में धोखा! आशिक ने दी मौत की सजा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूचना

: आंवला के फायदे

Admin / Wed, Dec 4, 2024 / Post views : 358

Share:

ABN EXPRESS NEWS 24x7

डॉक्टर्स और हेल्थ एक्सपर्ट्स हमेशा हमें मौसमी फल खाने की सलाह देते हैं। जिससे कई सारी बिमारियों से बचा जा सकता है। ऐसा ही एक मौसमी फल है आंवला जिसका सेवन करने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं।

छोटा सा दिखने वाला फल आंवला कई औषधीय गुणों का खजाना है। आज के इस पोस्ट में हम विस्तार से जानेगे आंवला के फायदे और इसका उपयोग करने के तरीकों के बारे में।

aawla khane ke fayde आंवला एक लोकप्रिय फल है। जो छोटे आकार का गोल और हरे रंग का होता है। खाने में इसका स्वाद खट्टा होता है। आंवला विटामिन सी का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसमें संतरे की तुलना में 10 से 30 गुना ज्यादा विटामिन सी होता है।
आंवलें के पेड़ की ऊँचाई लगभग 20 से 25 फुट होती है। आंवलें की खेती एशिया और यूरोप में बड़े पैमाने पर पर की जाती है। भारत में उत्तर प्रदेश का प्रतापगढ़ जनपद आंवलें की खेती के लिहाज से प्रसिद्ध है।
आंवले का बीज बोने की बजाय इसका कलम लगाना ज्यादा उपयोगी माना जाता है। कलम लगाने से पौधा बहुत जल्दी मिट्टी में जड़ जमा लेता है और पेड़ खड़ा हो जाता हैं। हिन्दू धर्म में आंवले का पेड़ बहुत पूजनीय माना जाता है। आंवला भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है इसलिए लोग इसकी पूजा करता हैं।

आंवला के फायदे – Amla Ke Fayde

आंवला खाना शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है। तो चलिए जानते हैं कि आंवला खाने के क्या क्या फायदे होते हैं।

1.) आंवला के फायदे बालों के लिए

आंवला के फायदे बालों के लिए एक अच्छा आयुर्वेदिक औषधि है। यह आपके बालों को स्वस्थ और झड़ने से रोकने में मदद करता है। इसके लिए सबसे पहले दो-दो चम्मच आंवले का रस और नारियल तेल को मिला लें। अब इस मिश्रण को अपनी उंगलियों की मदद से बालों और स्कैल्प पर लगाएं।

2.) आंवला के फायदे डायबिटीज नियंत्रण में

शुगर रोगियों को रोजाना आंवला का सेवन करना चाहिए इससे उनका शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। दरसल आंवले में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो रक्त संचार में शुगर के अवशोषण को कम कर देता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित होता है। (और पढ़ें – शुगर को जड़ से खत्म करने के उपाय)

3.) आंवला के लाभ लिवर के लिए

आंवला का सेवन करने से लिवर स्वस्थ रहता है। इससे शरीर में मौजूद हानिकारक पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और लिवर स्वस्थ रहता है। साथ ही सही से कार्य लिवर फेल होने के खतरे को भी कम करता है। इसके अलावा फैटी लिवर से परेशान लोगो के लिए आंवला रामबाण उपाय माना गया है। (और पढ़ें – लिवर का रामबाण इलाज)

4.) आंवला जूस के फायदे इम्युनिटी बढ़ाने में

अगर आपके शरीर की इम्युनिटी अच्छी है तो आप जल्दी बीमार नहीं पड़ेंगे। आंवला का जूस पीने से शरीर की इम्युनिटी मजबूत होती है। आँवला विटामिन सी का प्रमुख स्त्रोत माना जाता है जो हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है, साथ ही व्हाइट ब्लड सेल्स के उत्पादन को बढ़ाता है। (और पढ़ें – इम्युनिटी पावर कैसे बढ़ाएं)

5.) आंवला से करें मोटापे को दूर

मोटापा एक गंभीर समस्या है जिससे कई तरह की बीमारियों होने का खतरा रहता है। आंवले के जूस बहुत वजन घटाने में बहुत लाभकारी होता है। दरसल आँवले में प्रोटीन के अवशोषण को तेज की क्षमता होती है। जिसकी वजह से शरीर में चयापचय क्रिया में वृध्दि होती है। आपके शरीर में जितनी तेजी से चयापचय की क्रिया होगी उतनी ही तेजी से आपके शरीर की कैलोरी बर्न होगी है। इस प्रकार यह मोटापा कम होने लगता है। (और पढ़ें – मोटापा कम करने का रामबाण उपाय)

6.) आंवला के गुण करें पाचन क्रिया को मजबूत

बिगड़ी पाचन प्रक्रिया को सुधारने में आमला का जूस बहुत लाभकारी माना जाता है। आमला में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो गैस्ट्रिक और पाचन रस के स्राव के लिए जरुरी होता है। पाचन प्रक्रिया को स्वस्थ रखने के लिए एक चम्मच आंवला पाउडर को गर्म पानी के पी सकते हैं।

7.) आंवला के फायदे कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में

शरीर में कोलेस्‍ट्रॉल बढ़ने से एक चिंता का विषय बन जाता है। आंवलें में विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट तत्व मौजूद होते है जो बढ़े हुए कोलेस्‍ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही शरीर में अच्छे कोलेस्‍ट्रॉल उत्पादन में मदद करते हैं। (और पढ़ें – कोलेस्ट्रॉल कम करने का रामबाण इलाज)

8.) आंवला बनाये दिमाग़ को तेज़

मस्तिष्क स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में आंवला बहुत उपयोगी माना जाता है। आंवला में पाये जाने वाला रसायन गुण याददाश्त बढाने और और एकाग्रता को सुधारने में मदद करता है। इसके लिए आप कच्चा आंवला भी खा सकते हैं।
विटामिन और फ़ूड सप्लीमेंट खरीदें

9.) आंवला के फायदे त्वचा के लिए

चमकती और स्वस्थ त्वचा पाने के लिए आंवला का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह त्वचा के दाग-धब्बे, मुंहासे और झुर्रियों को दूर करने में मदद मिलती है। इसके लिए आँवला पॉवडर और जैतून के तेल को मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगायें और 10 मिनट तक लगा रहने दें, इसके बाद पानी से धो लें। (और पढ़ें – चेहरे को गोरा और सुंदर बनाने के उपाय)

10.) आंवला मज़बूत हड्डियों के लिए

स्वस्थ और मजबूत हड्डियों के लिए आंवला बहुत फायदेमंद होता है। आंवले में कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो हड्डियाँ मज़बूत और जोड़ो के दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है।

आंवला का उपयोग – Uses of Amla in Hindi

तो चलिए अब जानते हैं कि आंवले का सेवन आप किन-किन तरीकों से कर सकते हैं –
  • आंवले को आप पानी में उबालकर खा सकते हैं।
  • आंवले का मुरब्बा बनाकर खा सकते हैं।
  • सुबह खाली पेट कच्चे आंवला को नमक के साथ खा सकते हैं।
  • आंवले का जूस बनाकर पी सकते हैं।
  • सुबह खाली पेट में आंवला का चूर्ण, गर्म पानी और शहद के साथ सेवन कर सकते हैं

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts