Sun, 13 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

: पेंसिल्वेनिया (Pennsylvania) के बटलर में चुनावी रैली के दौरान ट्रम्प को मारी गोली

Admin / Mon, Jul 15, 2024 / Post views : 361

Share:

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति (former US president) डोनाल्ड ट्रम्प पर जानलेवा हमला हुआ है। पेंसिल्वेनिया (Pennsylvania) के बटलर में चुनावी रैली के दौरान ट्रम्प पर गोली चलाई गई। गोली उनके दाहिने कान के ऊपरी हिस्से को छूते हुए निकल गई। गोलीबारी की इस घटना में ट्रंप घायल हो गए। ट्रंप के चेहरे और कान पर खून के निशान दिखे। हमले के बाद पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि बहुत ज्याद खून बह रहा था। इधर सुरक्षा बलो ने जवाबी कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध हमलावर को मार गिराया है। दरअसल अमेरेिका में राष्ट्रपति चुनाव-2024 (US President Election 2024) के लिए कैंडिडेट रैली कर रहे हैं। वहीं डोनाल्ड ट्रंप बटलर में जब वे मंच पर बोल रहे थे, तभी गोली चलने की आवाज सुनाई दी। ट्रम्प ने अपने दाहिने कान पर हाथ रखा और नीचे झुक गए। सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स तुरंत ट्रम्प को कवर करने पहुंचे। डोनाल्ड ट्रंप की चुनावी रैली में हुई गोलीबारी की बाद का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ट्रंप के कान के पास से खून निकलते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान सीक्रेट सर्विस के जवान उन्हें स्टेज से सुरक्षित नीचे उतार रहे हैं। ट्रंप के प्रवक्ता ने कहा है, “डोनाल्ड ट्रंप ने इस जघन्य हमले के दौरान तुरंत एक्शन लेने के लिए लॉ एनफोर्समेंट और सबसे पहले मदद करने वाले लोगों को धन्यवाद दिया है। वह ठीक हैं और स्थानीय मेडिकल फैसिलिटी में उनकी जांच की जा रही है। हादसे को लेकर खुद ट्रम्प ने बताया कि उनके दाहिने कान के ऊपरी हिस्से में गोली लगी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि मुझे कान के पास सनसनी महसूस हुई, जिससे मुझे तुरंत एहसास हुआ कि कुछ गलत है। बहुत ज्यादा खून बह रहा था, तो मुझे तब एहसास हुआ कि क्या हो रहा है।

चुनावी रैली के दौरान क्या हुआ?

डोनाल्ड ट्रंप पेनसिल्वेनिया के बटलर शहर में चुनावी रैली को संबोधित करने आए थे. वह रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के दावेदार हैं। शाम 6 बजे ट्रंप ने अपने भाषण की शुरुआत की, तभी गोलियों की आवाज आने लगी। ये सुनकर ट्रंप की सुरक्षा में लगे सीक्रेट सर्विस के जवानों ने तुरंत एक्शन लेते हुए उन्हें घेर लिया। इसके बाद सुरक्षा घेरा बनाते हुए ट्रंप को स्टेज से नीचे उतारा गया। फिर उन्हें तुरंत कार में बैठाया गया।

सीक्रेट सर्विस ने एक बयान में कहा, “13 जुलाई की शाम पेनसिल्वेनिया में ट्रंप की रैली में एक घटना घटी। सीक्रेट सर्विस ने सुरक्षात्मक उपाय लागू कर दिए हैं और पूर्व राष्ट्रपति सुरक्षित हैं. यह अब एक एक्टिव सीक्रेट सर्विस जांच है और आगे की जानकारी उपलब्ध होने पर जारी की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts