Sat, 12 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह

पत्रकारिता पर आपातकाल जैसा प्रहार! शाहीन खान और नफीस खान के मामले में परिषद ने जताया विरोध

बिलासपुर में मनाया गया तर्कवादी पत्रकार गौरी लंकेश का स्मृति शहादत दिवस

संकुल स्तरीय विदाई एवं शिक्षक सम्मान समारोह में 31 शिक्षकों का सम्मान

सूचना

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पंचायत चुनाव में नहीं चलेगा आधार कार्ड-वोटर आईडी, 21 साल से कम उम्र में बनीं सरपंच; इलेक्शन कैंसिल

छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूलों के बदले नियम... अब NOC की जरूरत खत्म, 'नेशनल', 'इंटरनेशनल' लिखना हुआ बैन

ABN NEWS :- देश दुनिया : पुणे में 3 मंजिला इमारत ढही, मलबे में 15 लोगों के फंसे होने की आशंका

Abhyuday Bharat News / Thu, Jul 9, 2026 / Post views : 131

Share:

पुणे के पिंपरी चिंचवड़ के मोशी इलाके में भारी बारिश के बीच में एक बिल्डिंग गिर गई है. बिल्डिंग में चौदह से पंद्रह लोगों के फंसे होने की आशंका है. बिल्डिंग मोशी कचरा डिपो के पास है. सूचना मिलते ही दमकल, पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया. फिलहाल इमारत गिरने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

पुणे के पिंपरी-चिंचवड क्षेत्र के मोशी इलाके में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया. मोशी स्थित कचरा डिपो के पास एक इमारत अचानक भरभराकर ढह गई।

महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ के मोशी इलाके में वेस्ट-टू-एनर्जी प्रोजेक्ट की तीन मंजिला इमारत ढह गई. हादसे के बाद 15 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कचरे का ढेर अस्थिर हो गया और अचानक इमारत पर आ गिरा. इसके दबाव से तीन मंजिला भवन पूरी तरह ढह गया. जिससे 15 से अधिक लोग मलबे में दब गए. NDRF, फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं.

पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम (PCMC) के आयुक्त विजय सूर्यवंशी के अनुसार यह प्रशासनिक इमारत पुराने कचरे के पहाड़ जैसे ढेर के बिल्कुल पास बनाई गई थी. जिस इमारत में हादसा हुआ वह एक निजी कंपनी का प्रशासनिक कार्यालय था. कंपनी कचरे के प्रोसेसिंग और निपटान का काम कर रही थी.

स्थानीय लोगों के मुताबिक कंपनी जब काम कर रही थी तो उस समय करीब 15 से अधिक लोग बिल्डिंग में नगर निगम की ओर से काम कर रहे थे. लगातार हो रही भारी बारिश के कारण तीन मंजिला भवन पूरी तरह ढह गया।

इस बीच मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में अगले पांच दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम संबंधी सभी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts