ब्रेकिंग
सूचना
ABN EXPRESS NEWS
लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर अयोध्या में जमीन की खरीद फरोख्त को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने अयोध्या में जमीन घपले की जांच की मांग की है. दरअसल, इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक बड़े पैमाने पर अयोध्या में बीजेपी नेताओं और बड़े अधिकारियों ने कौड़ियों के भाव अयोध्या और आसपास जमीन किसानों से ले ली. 7 साल से सर्किल रेट तक नहीं बढ़ा. नेताओं और अधिकारियों के नाम का खुलासा होने के बाद विपक्ष ने जांच मांग की है.
अखिलेश यादव ने लिखा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “…जैसे-जैसे अयोध्या की ज़मीन के सौदों का भंडाफोड़ हो रहा है, उससे ये सच सामने आ रहा है कि भाजपा राज में अयोध्या के बाहर के लोगों ने मुनाफ़ा कमाने के लिए बड़े स्तर पर ज़मीन की ख़रीद-फ़रोख़्त की है.”
अखिलेश यादव ने कहा, ”भाजपा सरकार द्वारा पिछले 7 सालों से सर्किल रेट न बढ़ाना, स्थानीय लोगों के ख़िलाफ़ एक आर्थिक षड्यंत्र है। इसकी वजह से अरबों रुपये के भूमि घोटाले हुए हैं. यहां आस्थावानों ने नहीं बल्कि भू-माफ़ियाओं ने ज़मीनें ख़रीदी हैं.”
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन