Fri, 11 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह

पत्रकारिता पर आपातकाल जैसा प्रहार! शाहीन खान और नफीस खान के मामले में परिषद ने जताया विरोध

बिलासपुर में मनाया गया तर्कवादी पत्रकार गौरी लंकेश का स्मृति शहादत दिवस

संकुल स्तरीय विदाई एवं शिक्षक सम्मान समारोह में 31 शिक्षकों का सम्मान

रायपुर के युवाओं ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जशपुर को सड़क विकास की बड़ी सौगात

बाल संरक्षण गृहों को मिलेगी नई पहचान, अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा की पहल

सूचना

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पंचायत चुनाव में नहीं चलेगा आधार कार्ड-वोटर आईडी, 21 साल से कम उम्र में बनीं सरपंच; इलेक्शन कैंसिल

छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूलों के बदले नियम... अब NOC की जरूरत खत्म, 'नेशनल', 'इंटरनेशनल' लिखना हुआ बैन

उत्तरप्रदेश न्यूज़ : मुख्यमंत्री ने मेदांता पहुंचकर महंत नृत्य गोपाल दास का जाना हाल, आज अस्पताल से मिलेगा डिस्चार्ज

Abhyuday Bharat News / Fri, Jul 3, 2026 / Post views : 149

Share:

लखनऊ। अयोध्या के राम मंदिर से जुड़े कथित चंदा चोरी प्रकरण के बीच मेदांता में भर्ती श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को देखने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। अस्पताल पहुचने के बाद मुख्यमंत्री ने हाल जानने के बाद अस्पताल के निदेशक से भी स्वास्थ्य रिपोर्ट पर चर्चा की। महंत को सोमवार देर रात तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां एहतियातन आईसीयू में रखा गया।

अस्पताल के निदेशक डॉ राकेश कपूर के अनुसार, महंत नृत्य गोपाल दास को सांस लेने में तकलीफ और यूरिन संक्रमण की शिकायत थी। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम की देख रेख में उनका इलाज किया गया गया। बताया कि महंत की हालत में सुधार है और आज अस्पताल से उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।

राम मंदिर निर्माण में महंत नृत्य गोपाल दास की बड़ी भूमिका

महंत नृत्य गोपाल दास राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख संतों में शामिल रहे हैं। वह आंदोलन के शुरुआती दौर से ही इससे जुड़े रहे और उन्होंने अपना जीवन राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पित किया। वर्ष 1986 में वह राम जन्मभूमि मुक्ति यज्ञ समिति के उपाध्यक्ष बने, जबकि 1992 के बाद विश्व हिंदू परिषद द्वारा गठित राम जन्मभूमि न्यास के प्रमुख की जिम्मेदारी संभाली।

वर्तमान में वह श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं। राम मंदिर आंदोलन के दौरान न्यायालयी लड़ाई, जनआंदोलन और संत समाज को एकजुट करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मणिराम दास छावनी के महंत के रूप में उन्होंने बड़ी संख्या में साधु-संतों को संगठित किया और मंदिर निर्माण आंदोलन को नई गति दी। भूमि पूजन से लेकर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा तक के प्रमुख आयोजनों में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts