Sat, 12 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह

पत्रकारिता पर आपातकाल जैसा प्रहार! शाहीन खान और नफीस खान के मामले में परिषद ने जताया विरोध

बिलासपुर में मनाया गया तर्कवादी पत्रकार गौरी लंकेश का स्मृति शहादत दिवस

संकुल स्तरीय विदाई एवं शिक्षक सम्मान समारोह में 31 शिक्षकों का सम्मान

सूचना

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पंचायत चुनाव में नहीं चलेगा आधार कार्ड-वोटर आईडी, 21 साल से कम उम्र में बनीं सरपंच; इलेक्शन कैंसिल

छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूलों के बदले नियम... अब NOC की जरूरत खत्म, 'नेशनल', 'इंटरनेशनल' लिखना हुआ बैन

उत्तर प्रदेश न्यूज़ : राम मंदिर प्रकरण के बाद जनता ने भाजपा को नकारा? अखिलेश बोले- बीजेपी अध्यक्ष के स्वागत में दिखा लोगों की नाराजगी का असर

Abhyuday Bharat News / Sun, Jul 5, 2026 / Post views : 140

Share:

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उत्तर प्रदेश दौरे को लेकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के चढ़ावे और दान से जुड़े विवाद को लेकर जनता में भारी नाराजगी है, जिसका असर उनके स्वागत कार्यक्रमों में भी दिखाई दिया।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के उत्तर प्रदेश के पहले दौरे पर जनता ने उनका बहिष्कार किया है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या डबल इंजन सरकार के भीतर की खींचतान भी इस सन्नाटे की एक वजह है।

इसे भी पढ़ें : ‘बड़े-बड़े जुलूस निकालने से चुनाव नहीं जीते जाते…’ नितिन नवीन ने किया सत्ताईस का शंखनाद, कहा- जनता के बीच जाएं

भाजपा का संगठन जनता के आक्रोश से डरा

सपा प्रमुख ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा संगठन जनता के आक्रोश से डरा हुआ दिखाई दे रहा है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि यदि ऐसा नहीं होता तो स्वागत के दौरान बड़ी संख्या में लोग नजर आते और राष्ट्रीय अध्यक्ष को हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन करने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ता।

राम मंदिर दान प्रकरण से लोगों की भावना आहत

अखिलेश यादव ने दावा किया कि राम मंदिर दान प्रकरण ने लोगों की भावनाओं को आहत किया है और जनता इस मुद्दे पर जवाब चाहती है। उन्होंने कहा कि भगवान के नाम पर जुटाए गए चंदे और दान के मामले में पारदर्शिता होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें : किसकी ओर है इशारा? नितिन नवीन बोले- देश को नेतृत्व देने वाला राज्य बन रहा UP, राम मंदिर प्रकरण को लेकर कही ये बात

जनता ने सत्ता से बाहर करने का मन बनाया

सपा अध्यक्ष ने अपने बयान में यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है और आगामी विधानसभा चुनाव में इसका असर देखने को मिलेगा।

गौरतलब है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार से दो दिवसीय लखनऊ दौरे पर हैं, जहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर मिशन-2027 की तैयारियों पर चर्चा की। भाजपा की ओर से दावा किया गया है कि उनके स्वागत में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts