Mon, 14 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : पहली ही बारिश में डूबा डोंगरगढ़, मोहल्लों में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त…

Abhyuday Bharat News / Sun, Jul 5, 2026 / Post views : 116

Share:

डोंगरगढ़। मानसून की पहली तेज बारिश ने ही नगर पालिका की तैयारियों की पोल खोल दी। शहर के केदारबाड़ी, कालकापारा, टिकरापारा और रेलवे चौक समेत कई इलाकों में भारी जलभराव हो गया, जिससे लोगों को आवागमन और दैनिक जीवन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे गंभीर स्थिति केदारबाड़ी में देखने को मिली, जहां बारिश का पानी कई घरों में घुस गया।

यह भी पढ़ें : पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पूरा देश शोकाकुल, राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी के साथ तमाम दिग्गज राजनेताओं ने दी श्रद्धांजलि…

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है। हर वर्ष बारिश के दौरान यहां जलभराव होता है और कई बार नगर पालिका व संबंधित अधिकारियों को लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया। रहवासियों का आरोप है कि केदारबाड़ी कॉलोनी के निर्माण के समय उचित जल निकासी व्यवस्था विकसित नहीं की गई, जिसके कारण हर बारिश में पूरा क्षेत्र तालाब में तब्दील हो जाता है।

रहवासियों का यह भी कहना है कि नगर पालिका केवल अस्थायी और औपचारिक कार्रवाई तक सीमित रहती है, जबकि मूल समस्या जस की तस बनी हुई है। पहली ही बारिश में शहर के कई हिस्सों के जलमग्न होने से नगर की जल निकासी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अब स्थानीय लोग प्रशासन से तत्काल राहत के साथ-साथ स्थायी ड्रेनेज व्यवस्था विकसित करने की मांग कर रहे हैं, ताकि हर साल होने वाली इस समस्या से निजात मिल सके।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts