Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

BILASPUR NEWS : गंगा फ्यूल्स -पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, सिटी कोतवाली में FIR दर्ज

Abhyuday Bharat News / Fri, Oct 9, 2026 / Post views : 223

Share:

टिकरापारा, डी.पी. कॉलेज के पास की घटना; आरोपी विकास कुमार यादव और उसके साथियों पर मारपीट का आरोप

बिलासपुर। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत टिकरापारा, डी.पी. कॉलेज के पास स्थित गंगा फ्यूल्स पेट्रोल पंप में कार्यरत कर्मचारी अभिमन्यु सिंह के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, इस मामले में विकास कुमार यादव उर्फ सोनू एवं उसके साथियों के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस ने FIR दर्ज की है।

पेट्रोल पंप बंद होने के बावजूद पेट्रोल बेचने का आरोप

शिकायत में बताया गया है कि विकास कुमार यादव उर्फ सोनू पिछले लगभग 8 से 10 वर्षों से गंगा फ्यूल्स में मैनेजर के पद पर कार्यरत था। पेट्रोल पंप पिछले करीब दो माह से बंद था। आरोप है कि इसके बावजूद विकास कुमार यादव बाहर से पेट्रोल लाकर डिब्बों में भरकर कथित रूप से अवैध तरीके से बेच रहा था।

पेट्रोल पंप की संचालक जसप्रीत कौर ने इस संबंध में अपने वरिष्ठ कर्मचारी अभिमन्यु सिंह को जानकारी जुटाने के लिए कहा। शिकायत के अनुसार, अभिमन्यु सिंह ने मौके पर जाकर देखा कि विकास कुमार यादव कथित तौर पर बाहर से लाए गए पेट्रोल की बिक्री कर रहा था। इसकी सूचना पेट्रोल पंप संचालक को दी गई।

विरोध करने पर मारपीट का आरोप

शिकायतकर्ता के मुताबिक, इस मामले को लेकर नाराज विकास कुमार यादव ने अभिमन्यु सिंह के साथ गाली-गलौज की और अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। घटना के बाद पेट्रोल पंप संचालिका ने विकास कुमार यादव को काम से हटा दिया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसके बाद से आरोपी उससे रंजिश रखने लगा।

25 सितंबर को पेट्रोल पंप पहुंचकर मारपीट करने का आरोप

अभिमन्यु सिंह की शिकायत के अनुसार, दिनांक 25 सितंबर 2026 को रात करीब 8 बजे विकास कुमार यादव अपने कुछ साथियों के साथ पेट्रोल पंप पहुंचा। आरोप है कि वहां अभिमन्यु सिंह के साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई और हाथ, मुक्के व थप्पड़ से मारपीट की गई।

घटना के दौरान पेट्रोल पंप के कर्मचारी नीरज त्रिपाठी और देवेंद्र बर्मन ने बीच-बचाव किया। शिकायतकर्ता के अनुसार, मारपीट में उसके कान और जबड़े में चोटें आई हैं।

बार-बार रेकी करने का भी आरोप

प्रार्थी अभिमन्यु सिंह ने आरोप लगाया है कि आरोपी विकास कुमार यादव उससे रंजिश रखते हुए बार-बार उसकी रेकी कर रहा है। शिकायतकर्ता ने आशंका जताई है कि यह गतिविधियां उस पर दोबारा हमला करने की नीयत से की जा रही हैं।

इन धाराओं में FIR दर्ज, गिरफ्तारी पर सवाल

शिकायतकर्ता के अनुसार, सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2), 351(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है।

प्रार्थी का कहना है कि कान में गंभीर चोट आने के बावजूद FIR में गंभीर चोट से संबंधित अतिरिक्त धारा नहीं जोड़ी गई है। हालांकि, चोट की प्रकृति और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर उचित धारा का निर्धारण पुलिस की जांच एवं उपलब्ध साक्ष्यों के अनुसार किया जाना है।

अब सवाल यह है कि मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है और आरोपियों की गिरफ्तारी कब तक की जाती है? इस संबंध में सिटी कोतवाली पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

समाचार : अनिल बघेल ABN

ABN EXPRESS NEWS 24X7 LIVE

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts