Fri, 31 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

डमी प्रवेश पर प्रतिबंध की मांग : शिक्षाविद अमित गौड़

अगस्त महीना क़े परमुख खेती किसानी करें बर किसान मन ल सलाह

ज्ञान से प्रज्ञा तक की यात्रा और मानव चेतना का महापर्व

दिव्यांग राहुल आनंद के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग एवं प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना हेतु आर्थिक सहायता राशि की मांग

बिलासपुर-रायपुर रोड संदेश UP ढाबा में नारायणपुर सरपंच बिसाहू साहू का दबंगई, जमकर तोड़फोड़

सावन के पहले दिन खाली पड़ा बाबा केदार का दरबार, तीसरे दिन भी नहीं शुरु हो सकी यात्रा

थाईलैंड में 3 इंडियन टूरिस्ट का अपहरण, 5 भारतीय गिरफ्तार, आरोपी बोले – पाकिस्तानी के कहने पर किडनैपिंग की

अमित शाह से जवाब की मांग पर अड़ा विपक्ष, इधर संसद भवन में पीएम की बैठक, 5 केंद्रीय मंत्री मौजूद

पाकिस्तान पर भड़की महबूबा मुफ्ती, शहबाज सरकार को दे डाली वार्निंग, जानें क्या है पूरा मामला

भारी बारिश का कहर : उदंती नदी पर बन रहा 9 करोड़ का निर्माणाधीन पुल ढहा, छत्तीसगढ़-ओडिशा संपर्क प्रभावित,

सूचना

ABN NEWS :- देश दुनिया : सरकार ने संसद में कहा- E20 फ्यूल से इंजन फेल होने की पुष्टि नहीं, वैज्ञानिक तरीके से लागू हुई है नीति

Abhyuday Bharat News / Tue, Jul 21, 2026 / Post views : 73

Share:

देश में 20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (E20 Fuel) को लेकर चल रही आशंकाओं के बीच केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि E20 के कारण वाहनों के इंजन खराब होने या अचानक बंद होने की कोई पुख्ता रिपोर्ट सामने नहीं आई है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने रविवार को राज्यसभा में लिखित जवाब में बताया कि यह निष्कर्ष देशभर में चल रहे 23 करोड़ से अधिक वाहनों के संचालन अनुभव, सर्विस रिकॉर्ड और वैज्ञानिक अध्ययनों के आधार पर निकाला गया है।

23 करोड़ से अधिक वाहनों के डेटा का विश्लेषण

सरकार के मुताबिक, देश में वर्तमान में 20 करोड़ से ज्यादा टू-व्हीलर और 3 करोड़ से अधिक पेट्रोल कारें E20 मिश्रित ईंधन का उपयोग कर रही हैं। इनमें बड़ी संख्या उन पुराने वाहनों की भी है, जिन्हें E20 सर्टिफिकेशन से पहले बनाया गया था। इन वाहनों के सर्विस रिकॉर्ड की समीक्षा में भी E20 की वजह से इंजन फेल होने या बड़े तकनीकी नुकसान का कोई प्रमाण नहीं मिला।

वैज्ञानिक तरीके से लागू हुई E20 नीति

सरकार ने बताया कि E20 फ्यूल को चरणबद्ध तरीके से लागू किया गया। वर्ष 2013-14 में पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 1.53% थी, जिसे ऑटोमोबाइल कंपनियों, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों और विशेषज्ञों से व्यापक विचार-विमर्श के बाद 2025-26 तक 20% किया गया।

ऑटो कंपनियों के सर्विस रिकॉर्ड ने भी किया समर्थन

मंत्रालय के अनुसार, एक प्रमुख कार निर्माता ने वित्त वर्ष 2025-26 में 2.84 करोड़ वाहनों की सर्विसिंग की, जिनमें 1.5 करोड़ नॉन-E20 सर्टिफाइड वाहन भी शामिल थे। इसके बावजूद E20 के कारण इंजन क्षति का एक भी प्रमाण दर्ज नहीं हुआ। इसी तरह, एक प्रमुख टू-व्हीलर निर्माता के डेटा में भी E20 से संबंधित कोई अलग तकनीकी समस्या सामने नहीं आई।

माइलेज पर मामूली असर, लेकिन कई फायदे

सरकार ने माना कि E10 के लिए डिजाइन किए गए कुछ पुराने वाहनों में माइलेज 3% से 5% तक कम हो सकता है, लेकिन E20 की उच्च ऑक्टेन रेटिंग, बेहतर एंटी-नॉक क्षमता, स्वच्छ दहन और स्मूद इंजन ऑपरेशन जैसे लाभ इसे अधिक प्रभावी बनाते हैं। इससे प्रदूषण में भी कमी आती है।

20% से अधिक ब्लेंडिंग पर अभी कोई फैसला नहीं

सरकार ने स्पष्ट किया कि फिलहाल E20 से आगे एथेनॉल ब्लेंडिंग बढ़ाने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। भविष्य में कोई भी फैसला विस्तृत तकनीकी अध्ययन और सभी हितधारकों से परामर्श के बाद ही किया जाएगा।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts