Sat, 12 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह

पत्रकारिता पर आपातकाल जैसा प्रहार! शाहीन खान और नफीस खान के मामले में परिषद ने जताया विरोध

बिलासपुर में मनाया गया तर्कवादी पत्रकार गौरी लंकेश का स्मृति शहादत दिवस

संकुल स्तरीय विदाई एवं शिक्षक सम्मान समारोह में 31 शिक्षकों का सम्मान

सूचना

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पंचायत चुनाव में नहीं चलेगा आधार कार्ड-वोटर आईडी, 21 साल से कम उम्र में बनीं सरपंच; इलेक्शन कैंसिल

छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूलों के बदले नियम... अब NOC की जरूरत खत्म, 'नेशनल', 'इंटरनेशनल' लिखना हुआ बैन

: आईएएस पूजा खेडकर FIR के बाद से लापता

Admin / Thu, Jul 25, 2024 / Post views : 366

Share:
  ABN EXPRESS 24x7 NEWS IAS Pooja Khedkar: दिव्यांगता और गैर-क्रीमी के फर्जी सर्टीफिकेट पर घिरी महाराष्ट्र (Maharashtra) कैडर की विवादित ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर (IAS Pooja Khedkar) लापता हो गई है। IAS पूजा खेडकर पिछले 5 दिनों से लापता है। दिल्ली पुलिस की FIR के बाद से पूजा खेडकर लापता है। पूजा खेडकर कहां है किसी को कोई जानकारी नहीं है। 23 जुलाई को पूजा खेडकर मसूरी के UPSC ट्रेनिंग सेंटर भी नहीं पहुंचीं। दरअसल दिव्यांगता और गैर-क्रीमी के फर्जी सर्टीफिकेट मामला सामने आने के बाद पूजा खेडकर के खिलाफ UPSC ने FIR दर्ज कराई थी। आयोग ने कहा था कि यूपीएससी ने इस मामले में गहन जांच की है। इसमें पता चला है कि उन्होंने अपना नाम, अपने माता-पिता का नाम, अपनी फोटो, हस्ताक्षर, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और पता बदलकर पहचान छिपाई गई है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने 2022 की परीक्षा के लिए उनकी उम्मीदवारी रद्द करने के संबंध में कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। उन्हें भविष्य की परीक्षाओं से प्रतिबंधित करने पर विचार कर रहा है। इधऱ केंद्र ने पुणे पुलिस को विवादास्पद आईएएस प्रोबेशनर पूजा खेडकर के माता-पिता की वैवाहिक स्थिति से अवगत कराने का निर्देश दिया है। एक अधिकारी ने बताया कि पूजा पर आरोप है कि उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में ओबीसी नॉन-क्रीमी लेयर का लाभ धोखाधड़ी से उठाया और दावा किया कि वे अलग हो गए हैं। पुणे पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की कि केंद्र सरकार ने उनसे पूछा है कि क्या पूजा खेडकर के माता-पिता- मां मनोरमा और पिता दिलीप – तलाकशुदा थे. हमें यह पता लगाने और केंद्र सरकार को सूचित करने के लिए कहा गया है कि क्या पूजा खेडकर के माता-पिता तलाकशुदा थे। संक्षेप में, इसने हमें उनकी शादी/तलाक की वास्तविक स्थिति को सत्यापित करने के लिए कहा है। फर्जीवाड़ा करके परीक्षा में ज्यादा मौके उठाने का आरोप आयोग ने ये भी कहा है कि पूजा खेडकर ने परीक्षा नियमों के तहत अनुमेय सीमा (Permissible Limits) से अधिक प्रयासों का लाभ उठाया। यूपीएससी ने पूजा के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने के साथ आपराधिक मुकदमा चलाने सहित अन्य कई कार्रवाई शुरू की हैं। ट्रेनी आईएएस पूजा के साथ ही उनका परिवार भी विवादों में घिरा हुआ है। बीते दिन पूजा की मां मनोरमा खेडकर के खिलाफ भूमि विवाद मामले में दर्ज एफआईआर में आईपीसी की धारा-307 जोड़ी गई थी। इसके बाद पुलिस के अनुरोध पर कोर्ट ने मनोरमा को 20 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा था। जमीन विवाद मामले में पूजा की मां पर गिरी गाज पुलिस ने एफआईआर में मनोरमा, उनके पति दिलीप खेडकर व तीन अन्य को प्रभावशाली और राजनीति रूप से सक्रिय बताया है। हाल ही में मनोरमा का एक साल पुराना एक वीडियो सामने आया था. इसमें वो जमीन विवाद को लेकर मुलशी तहसील के धडवाली गांव में कुछ लोगों को कथित तौर पर पिस्टल दिखाकर धमकाती नजर आ रही थीं।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts