Wed, 16 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

वेस्ट बंगाल :- कोलकत्ता न्यूज : प्रधानमंत्री मोदी अगर मछली खाना चाहते हैं तो मैं पका दूंगी, बंगाल में वोटिंग से पहले ममता बनर्जी का बड़ा तंज

Abhyuday Bharat News / Wed, Apr 22, 2026 / Post views : 246

Share:

पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग से ठीक पहले ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद पर तंज कसा है। ममता बनर्जी ने कहा है कि अगर पीएम मोदी मछली खान चाहें तो मैं खुद पका दूंगी। उन्होंने एक सभा में पीएम मोदी के झालमुड़ी खरीदने को चुनावी स्टंट करार दिया।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में वोटिंग से पहले चरण की वोटिंग से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर तंज कसा है। बुधवार को ममता बनर्जी ने एक रैली में कहा कि अगर प्रधानमंत्री मछली खाना चाहते हैं, तो वह खुद उनके लिए इसे पका देंगी। बंगाल की खान-पान संस्कृति के अभिन्न अंग झालमुड़ी और मछली, चुनाव प्रचार के तेज होने के साथ ही तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और बीजेपी के बीच राजनीतिक खींचतान का हिस्सा बन गए हैं। टीएमसी का आरोप है कि भाजपा सत्ता में आने पर मछली, मांस और अंडे खाने पर प्रतिबंध लगा देगी। बैरकपुर में एक जनसभा में ममता बनर्जी ने पीएम मोदी के झालमुड़ी खरीदने को लेकर कटाक्ष किया और कहा वह झालमुड़ी दुकानदार ने नहीं बनाई थी।

PM नरेंद्र मोदी हैं शकाहारी


रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री शाकाहारी हैं। यह घटना तब सामने आई जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को झाड़ग्राम में अपने चुनावी अभियान के दौरान एक सड़क किनारे की साधारण सी दुकान से झालमुड़ी खरीदने के लिए रुके। इस घटना ने कड़े मुकाबले वाले चुनावों में एक नया रंग भर दिया, जिस पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे ‘नाटक’ करार दिया।उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक दिखावा था। उन्होंने जो झालमुड़ी खाई, वह दुकानदार ने नहीं बनाई थी।’ उन्होंने यह भी संकेत दिया कि यह नाश्ता एसपीजी (विशेष सुरक्षा समूह) द्वारा तैयार किया गया हो सकता है, जो प्रधानमंत्री को सुरक्षा प्रदान करने वाला बल है। जहां टीएमसी प्रमुख पीएम के झालमुड़ी खाने की घटना की सहजता पर सवाल उठा रही हैं, वहीं भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि मोदी का यह नाश्ता खरीदना पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों पर असर डालेगा। ठाकुर ने पूछा कि क्या मुख्यमंत्री बनर्जी ने पिछले 15 वर्षों में छोटे व्यापारियों तक पहुंचने का ऐसा कोई प्रयास किया है।

टीएमसी के नैरेटिव को गलत बता रही बीजेपी


बीजेपी नेताओं ने टीएमसी के उन आरोपों का जोरदार खंडन किया है कि अगर भाजपा चुनाव जीतती है तो वह लोगों की खान-पान की आदतों पर प्रतिबंध लगा देगी। उनका कहना है कि बंगाल के मछली प्रेमी लोग जो चाहें खा सकते हैं। यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने यह भी कहा कि उन्होंने महिलाओं के लिए लक्ष्मी भंडार भत्ता बढ़ाकर 1,500 रुपये करने का अपना वादा पूरा किया है। उन्होंने पूछा कि अगर मैं (राज्य के) बजट में ऐसा कर सकती हूं, तो प्रधानमंत्री ने देश की महिलाओं के लिए ऐसा क्यों नहीं किया? उन्होंने पश्चिम बंगाल में बीजेपी की ‘मातृ शक्ति’ योजना के तहत महिलाओं को 3,000 रुपये प्रति माह देने के वादे पर प्रधानमंत्री की आलोचना की। अपने वादों को पूरा करने की बात पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने भाजपा पर चुनाव से पहले झूठे वादे करने का आरोप लगाया।(एजेंसी इनपुट के अनुसार)

Tags :

#मोदी

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts