Sat, 12 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह

पत्रकारिता पर आपातकाल जैसा प्रहार! शाहीन खान और नफीस खान के मामले में परिषद ने जताया विरोध

बिलासपुर में मनाया गया तर्कवादी पत्रकार गौरी लंकेश का स्मृति शहादत दिवस

संकुल स्तरीय विदाई एवं शिक्षक सम्मान समारोह में 31 शिक्षकों का सम्मान

सूचना

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पंचायत चुनाव में नहीं चलेगा आधार कार्ड-वोटर आईडी, 21 साल से कम उम्र में बनीं सरपंच; इलेक्शन कैंसिल

छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूलों के बदले नियम... अब NOC की जरूरत खत्म, 'नेशनल', 'इंटरनेशनल' लिखना हुआ बैन

दिल्ली न्यूज़ : दिल्ली में अवैध निर्माण 72 घंटे में जमींदोज होगा; एलजी के कड़े रुख के बाद एक्शन में DDA, गठित की टीमें

Abhyuday Bharat News / Sun, Jul 12, 2026 / Post views : 159

Share:

Delhi Illegal Construction Will be Collapsed in 72 hours: देश की राजधानी दिल्ली में अब अवैध निर्माण 72 घंटे में जमींदोज होगा। सरकारी और डीडीए की जमीनों पर अवैध कब्जों के खिलाफ एलजी सरदार तरनजीत सिंह संधू ने कड़ा रुख अपनाया है। एलजी के कड़े रुख के बाद डीडीए भी एक्शन मोड में आ गया है। डीडीए ने ‘जीरो-टॉलरेंस’ नीति के तहत 14 फ्लाइंग स्क्वाड और 4 क्यूआरटी टीमें गठित की हैं, जो 72 घंटे में अतिक्रमण हटाएंगी।

एलजी की ‘जीरो-टॉलरेंस’ की नीति को अमलीजामा पहनाते हुए दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने भी एक व्यापक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी कर दी है। इसके तहत अब राजधानी में कहीं भी अवैध निर्माण या अतिक्रमण पाए जाने पर 72 घंटे के भीतर उसे ध्वस्त कर दिया जाएगा।

शहरऔर स्थानीय मार्गदर्शिका

डीडीए की जारी नई एसओपी के अनुसार, जमीन की निगरानी और त्वरित कार्रवाई के लिए 14 फ्लाइंग स्क्वाड टीमें (उड़न दस्ते) और चार समर्पित क्विक रिस्पांस टीमें (क्यूआरटी) गठित की गई हैं। एलजी के निर्देशानुसार, अतिक्रमण रोकने के लिए हाई-टेक व्यवस्था लागू की जा रही है। 14 फ्लाइंग स्क्वाड टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित और व्यवस्थित निरीक्षण करेंगी। शुरुआती स्तर पर ही अवैध निर्माणों की पहचान के लिए ड्रोन सर्वे और आधुनिक तकनीकों का सहारा लिया जाएगा।

इस नई व्यवस्था से जहां इंजीनियरिंग, बागवानी और भूमि प्रबंधन विभागों के बीच समन्वय मजबूत होगा, वहीं अधिकारियों की जवाबदेही भी तय होगी। डीडीए ने साफ किया है कि सार्वजनिक जमीनों की सुरक्षा और दिल्ली के सुनियोजित विकास के लिए अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान पूरी कड़ाई से जारी रहेगा।

72 घंटे में होगी कार्रवाई, दोबारा कब्जे पर रोक

चिह्नित किए गए अवैध निर्माणों को ढहाने की जिम्मेदारी चार क्विक रिस्पांस टीमों (क्यूआरटी) को सौंपी गई है। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने और अतिक्रमण की पहचान होने के मात्र 72 घंटे के भीतर क्यूआरटी विध्वंस की कार्रवाई पूरी करेगी। वहीं, कार्रवाई के बाद उसी दिन शाम तक जियो-टैग्ड ‘बिफोर एंड आफ्टर’ (कार्रवाई से पहले और बाद की) तस्वीरें और रिपोर्ट सौंपनी होगी। इसके साथ ही मौके की वीडियोग्राफी कराई जाएगी और वहां डीडीए के स्वामित्व का बोर्ड लगाया जाएगा।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts