Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

Sports : भारत-न्यूजीलैंड सीरीज का ऐलान, कीवी सरजमीं पर 5 वनडे, 5 टी20 और 2 टेस्ट खेलेगी टीम इंडिया, देखें शेड्यूल

Abhyuday Bharat News / Wed, Jun 3, 2026 / Post views : 240

Share:

भारतीय क्रिकेट टीम इस साल अक्टूबर से दिसंबर के बीच न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी। न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) ने 2026/27 होम समर सीजन का कार्यक्रम जारी कर दिया है, जिसके तहत दोनों टीमों के बीच 5 टी-20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। मैचों की संख्या के लिहाज से यह न्यूजीलैंड के इतिहास का सबसे बड़ा घरेलू द्विपक्षीय दौरा माना जा रहा है।

बता दें कि दौरे की शुरुआत 22 अक्टूबर से टी-20 सीरीज के साथ होगी। इसके बाद दोनों टीमें पांच मैचों की वनडे सीरीज में आमने-सामने होंगी, जबकि दौरे का समापन दो टेस्ट मैचों के साथ होगा। भारतीय टीम लंबे समय बाद न्यूजीलैंड की धरती पर सभी प्रारूपों में विस्तृत सीरीज खेलती नजर आएगी।

टी-20 सीरीज का शेड्यूल

वनडे सीरीज का शेड्यूल

टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

7 साल बाद विदेशी दौरे पर 5 वनडे

इस दौरे की सबसे बड़ी खासियत पांच मैचों की वनडे सीरीज है। टीम इंडिया किसी विदेशी द्विपक्षीय सीरीज में लगातार पांच वनडे मुकाबले करीब सात साल बाद खेलेगी। इससे पहले भारत ने 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ही पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली थी, जिसमें विराट कोहली की कप्तानी में टीम ने 4-1 से शानदार जीत दर्ज की थी। उस सीरीज में रोहित शर्मा ने 200 से अधिक रन बनाए थे, जबकि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था।

वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी का बड़ा मंच

अगले साल दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होने वाले आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 को देखते हुए यह सीरीज दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। खिलाड़ियों के पास अपनी तैयारियों को परखने और टीम संयोजन को मजबूत करने का मौका होगा। साथ ही चयनकर्ताओं को भी संभावित विश्व कप टीम को अंतिम रूप देने में मदद मिलेगी।

रोहित और कोहली पर रहेंगी निगाहें

पांच मैचों की वनडे सीरीज न्यूजीलैंड के क्रिकेट प्रेमियों के लिए भी खास होगी। रोहित शर्मा और विराट कोहली टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन वनडे प्रारूप में अभी भी सक्रिय हैं। ऐसे में दोनों दिग्गज बल्लेबाजों को न्यूजीलैंड में खेलते देखने का अवसर फैंस के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा।

6 साल बाद न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज

भारतीय टीम 2019/20 के बाद पहली बार टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का दौरा करेगी। दोनों टेस्ट मुकाबले वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व और क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर खेले जाएंगे। यह सीरीज इसलिए भी अहम है क्योंकि पिछले कुछ वर्षों में दोनों टीमों के बीच टेस्ट क्रिकेट में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली है।

हालिया मुकाबलों में बराबरी की टक्कर

इस साल दोनों टीमों के बीच व्हाइट-बॉल क्रिकेट में मुकाबले हो चुके हैं। न्यूजीलैंड ने भारत दौरे पर वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी, जबकि भारतीय टीम ने टी-20 सीरीज में 4-1 से जीत हासिल की थी। इसके अलावा दोनों टीमें इसी साल टी-20 विश्व कप फाइनल में भी आमने-सामने आ चुकी हैं, जिससे आगामी दौरे को लेकर रोमांच और बढ़ गया है।

भारतीय टीम के लिए यह दौरा सिर्फ एक द्विपक्षीय सीरीज नहीं, बल्कि अगले बड़े वैश्विक टूर्नामेंट की तैयारी और न्यूजीलैंड की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में खुद को साबित करने का महत्वपूर्ण अवसर भी होगा।

Tags :

SORTS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts