Sat, 12 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह

पत्रकारिता पर आपातकाल जैसा प्रहार! शाहीन खान और नफीस खान के मामले में परिषद ने जताया विरोध

बिलासपुर में मनाया गया तर्कवादी पत्रकार गौरी लंकेश का स्मृति शहादत दिवस

संकुल स्तरीय विदाई एवं शिक्षक सम्मान समारोह में 31 शिक्षकों का सम्मान

सूचना

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पंचायत चुनाव में नहीं चलेगा आधार कार्ड-वोटर आईडी, 21 साल से कम उम्र में बनीं सरपंच; इलेक्शन कैंसिल

छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूलों के बदले नियम... अब NOC की जरूरत खत्म, 'नेशनल', 'इंटरनेशनल' लिखना हुआ बैन

Sports : भारत की लगातार दूसरी जीत, नीदरलैंड को 95 रन से हराया, श्री चरणी ने झटके 4 विकेट

Abhyuday Bharat News / Thu, Jun 18, 2026 / Post views : 142

Share:

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए नीदरलैंड को 95 रन से हरा दिया। हेडिंग्ले, लीड्स में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए, जो महिला टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में टीम इंडिया का सबसे बड़ा स्कोर है। जवाब में नीदरलैंड की पूरी टीम 17.3 ओवर में 114 रन पर सिमट गई।

मंधाना और शेफाली ने दिलाई तूफानी शुरुआत

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 115 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

स्मृति मंधाना ने 47 गेंदों में 74 रन की बेहतरीन पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं शेफाली वर्मा ने 38 गेंदों पर 55 रन बनाए। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत भारतीय टीम बड़े स्कोर तक पहुंचने में सफल रही।

गेंदबाजों ने भी दिखाया दम

210 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। भारतीय गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट झटककर विपक्षी टीम को मुकाबले में वापसी का मौका नहीं दिया।

स्पिनर श्री चरणी भारत की सबसे सफल गेंदबाज रहीं। उन्होंने चार विकेट लेकर नीदरलैंड की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। वहीं नंदिनी शर्मा ने दो विकेट हासिल किए। बल्लेबाजी में अर्धशतक जड़ने वाली शेफाली वर्मा ने भी गेंद से योगदान देते हुए तीन विकेट अपने नाम किए।

बैबेट डी लीडे का संघर्ष बेकार

नीदरलैंड की ओर से कप्तान बैबेट डी लीडे ने सबसे ज्यादा 28 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। परिणामस्वरूप पूरी टीम 114 रन पर ऑलआउट हो गई और भारत ने मुकाबला 95 रन से अपने नाम कर लिया।

भारत और नीदरलैंड्स दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत की प्लेइंग 11

हीदर सीजर्स, फेबे मोल्केनबोएर, बैबेट डी लीड (विकेटकीपर/कप्तान), स्टर्रे कालिस, रॉबिन रिजके, फ्रेडरिक ओवरडिज्क, आइरिस विलिंग, मायरथे वैन डेन रॉड, कैरोलिन डी लैंग, सिल्वर सीजर्स, इसाबेल वोनिंग

नीदरलैंड्स की प्लेइंग 11

हीदर सीजर्स, फीबी मोल्केनबोएर, बैबेट डी लीड (विकेटकीपर/कप्तान), स्टेयर कैलिस, रॉबिन रिज्क, फ्रेडरिक ओवरडिज्क, आइरिस विलिंग, मायरथे वैन डेन रॉड, कैरोलिन डी लैंग, सिल्वर सीजर्स, इसाबेल वोनिंग।

भारतीय टीम के आगामी मुकाबले

21 जून – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, मैनचेस्टर

25 जून – भारत बनाम बांग्लादेश, मैनचेस्टर

28 जून – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, लंदन

लगातार दो जीत के साथ भारतीय टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है। अब उसकी नजर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अगले मुकाबले में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल की राह और मजबूत करने पर होगी।

Tags :

SORTS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts