Sat, 01 Aug 2026
Logo

ब्रेकिंग

विष्णु क़े राज में नापतौल विभाग का कोई भगवान नहीं, लावारिश से भी गई बीती स्थिति में यह विभाग

डमी प्रवेश पर प्रतिबंध की मांग : शिक्षाविद अमित गौड़

अगस्त महीना क़े परमुख खेती किसानी करें बर किसान मन ल सलाह

ज्ञान से प्रज्ञा तक की यात्रा और मानव चेतना का महापर्व

दिव्यांग राहुल आनंद के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग एवं प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना हेतु आर्थिक सहायता राशि की मांग

बिलासपुर-रायपुर रोड संदेश UP ढाबा में नारायणपुर सरपंच बिसाहू साहू का दबंगई, जमकर तोड़फोड़

सावन के पहले दिन खाली पड़ा बाबा केदार का दरबार, तीसरे दिन भी नहीं शुरु हो सकी यात्रा

थाईलैंड में 3 इंडियन टूरिस्ट का अपहरण, 5 भारतीय गिरफ्तार, आरोपी बोले – पाकिस्तानी के कहने पर किडनैपिंग की

अमित शाह से जवाब की मांग पर अड़ा विपक्ष, इधर संसद भवन में पीएम की बैठक, 5 केंद्रीय मंत्री मौजूद

पाकिस्तान पर भड़की महबूबा मुफ्ती, शहबाज सरकार को दे डाली वार्निंग, जानें क्या है पूरा मामला

सूचना

: 90's की जान थीं करिश्मा कपूर, खूबसूरती ऐसी आज भी देती हैं यंग जेनरेशन को मात, देखें लोलो की 5 सबसे खूबसूरत तस्वीरें

Admin / Sun, Aug 25, 2024 / Post views : 292

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7
कपूर खानदान की लाडली और बॉलीवुड के सफल एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार करिश्मा कपूर आज भी काफी पॉपुलर हैं. फिल्में नहीं करने के बावजूद करिश्मा के स्टारडम की चमक बरकरार है.
नई दिल्ली: कपूर खानदान की लाडली और बॉलीवुड के सफल एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार करिश्मा कपूर आज भी काफी पॉपुलर हैं. फिल्में नहीं करने के बावजूद करिश्मा के स्टारडम की चमक बरकरार है. बॉलीवुड पार्टीज से लेकर अलग-अलग इवेंट्स में वह नजर आती रहती हैं. कई बार डिजाइनर्स के लिए उन्होंने रैंप वॉक भी किया है. बहन करीना से लोलो की खूब पटती है और कई बार दोनों को साथ में पोज करते हुए देखा जाता है. शादी के बाद करिश्मा ने एक्टिंग करियर से ब्रेक ले लिया था. लेकिन शादी में दिक्कत और तलाक के बाद उन्होंने डेंजरस इश्क से कमबैक किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुआ. आज हम आपको करिश्मा कपूर से जुड़े कुछ इंटरेस्टिंग फैक्ट्स बताने जा रहे हैं ये तो लगभग सभी को पता है कि करिश्मा कपूर का निक नेम लोलो है. करीना कपूर ने कई बार पब्लिकली भी करिश्मा को लोलो कहकर बुलाया है, लेकिन शायद ही किसी को पता हो कि यह नाम कैसे पड़ा. दरअसल, करिश्मा का निक नेम लोलो उनकी नानी के नाम से उनकी मां बबीता ने लिया था. करिश्मा की नानी का नाम गिना लोलोब्रिगाडा था. राजा हिंदुस्तानी करिश्मा कपूर के करियर की सफलतम फिल्मों में से एक है. आमिर के साथ किसिंग सीन की वजह से भी फिल्म और करिश्मा को खूब चर्चा मिली. यह फिल्म लोलो के करियर में मील का पत्थर साबित हुआ था. हालांकि, यह फिल्म सबसे पहले ऐश्वर्या राय को ऑफर की गई थी. जाने-माने निर्देशक डेविड धवन करिश्मा को लकी मानते थे. करिश्मा के साथ डायरेक्टर ने अपने करियर की कई हिट फिल्में दी हैं. करिश्मा ने डेविड धवन के निर्देशन में बनी राजा बाबू, जुड़वा, हीरो नं 1, बीवी नं 1 और हसीना मान जाएगी जैसी कई हिट फिल्मों में साथ काम किया था. अभिषेक बच्चन के साथ करिश्मा कपूर की सगाई टूटने की बात तो लगभग सभी को पता है, लेकिन इससे पहले एक्ट्रेस का नाम अजय देवगन के साथ भी जुड़ा था. इंडस्ट्री में मजाक में कहा जाता था कि दोनों के बच्चे जेबरा जैसे होंगे क्योंकि करिश्मा गोरी थी और अजय श्याम रंग के थे. कपूर खानदान का इंडस्ट्री में रसूख था और कहा जाता था कि कपूर खानदान की महिलाएं फिल्मों में काम नहीं करती हैं. शशि कपूर की बेटी संजना कपूर ने इस परंपरा को तोड़ते हुए सबसे पहले फिल्मों में काम करना शुरू किया था, लेकिन उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी थी. इसके बाद करिश्मा ने फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाई और उन्हें सफलता भी मिली. करिश्मा ने कपूर खानदान की बॉलीवुड में पहली सफल महिला के तौर पर पहचान बनाई.

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts