Sat, 12 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह

पत्रकारिता पर आपातकाल जैसा प्रहार! शाहीन खान और नफीस खान के मामले में परिषद ने जताया विरोध

बिलासपुर में मनाया गया तर्कवादी पत्रकार गौरी लंकेश का स्मृति शहादत दिवस

संकुल स्तरीय विदाई एवं शिक्षक सम्मान समारोह में 31 शिक्षकों का सम्मान

सूचना

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पंचायत चुनाव में नहीं चलेगा आधार कार्ड-वोटर आईडी, 21 साल से कम उम्र में बनीं सरपंच; इलेक्शन कैंसिल

छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूलों के बदले नियम... अब NOC की जरूरत खत्म, 'नेशनल', 'इंटरनेशनल' लिखना हुआ बैन

ABN NEWS :- देश दुनिया : केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया के भाई को एडवोकेट आशुतोष ने भेजा 10 करोड़ का कानूनी नोटिस, लगाया था धमकाने का आरोप

Abhyuday Bharat News / Tue, Jun 30, 2026 / Post views : 146

Share:

पुणे के बहुचर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। इस मामले में मुख्य आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी को अदालत ने 3 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा है। हालांकि, इसी सुनवाई के दौरान वडगांव मावल कोर्ट में इस बात को लेकर चर्चा शुरू हो गई कि आखिर सिया गोयल का वकील कौन है। सुनवाई के दौरान सिया गोयल ने अदालत में कहा कि,’मेरे वकील आशुतोष श्रीवास्तव नहीं, बल्कि विपुल दुशिंग हैं।

वकील आशुतोष पर साहिल ने लगाए था आरोप

बता दें कि, एक दिन पहले ही साहिल ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि मेरा वकील को लेकर कुछ इश्यू है। मेरे वकील आशुतोष श्रीवास्तव नहीं हैं। मैंने उनको हायर नहीं किया है। उन्होंने मुझसे कभी भी इस मामले में बात नहीं की। मैंने इस बारे में जब उन्हें बताया तो उन्होंने मुझे जान से मारने की धमकी दी। हमने दूसरे वकील को हायर किया है। उन्होंने सिया से लॉकअप में सिग्नेचर लिया है। मई साफ़ करना चाहता हूँ कि बिपुल दुशिंग हमारे वकील हैं, इसको लेकर हमने कोर्ट में हलफनामा भी डाला है।

साहिल को 10 करोड़ के हर्जाने का कानूनी नोटिस

इसके बाद एडवोकेट आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को 10 करोड़ रुपये के हर्जाने का कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में आरोप लगाया गया है कि साहिल गोयल ने उनके खिलाफ झूठे, बेबुनियाद, मानहानिकारक और भ्रामक आरोप लगाए, जिससे उनकी पेशेवर प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा। नोटिस में इन आरोपों को तत्काल वापस लेने, सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और भविष्य में इस तरह के आरोप दोबारा न लगाने का लिखित आश्वासन देने की भी मांग की गई है।

हालांकि, नोटिस में लगाए गए ये आरोप एडवोकेट आशुतोष श्रीवास्तव के दावे हैं.साहिल गोयल की ओर से फिलहाल इस नोटिस पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब इस कानूनी नोटिस पर साहिल गोयल क्या जवाब देते हैं, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

क्या बोले एडवोकेट आशुतोष श्रीवास्तव?

एडवोकेट आशुतोष श्रीवास्तव ने कहा- ‘हमारी टीम सिया गोयल के पास गई थी। उन्हें हमारी कानूनी मदद की जरूरत थी, इसलिए उन्होंने हमारे नाम पर वकालतनामा पर हस्ताक्षर किए। सिया गोयल बालिग हैं और अपने फैसले खुद लेने में सक्षम हैं। साहिल गोयल का यह बयान गलत है, क्योंकि हमने उनसे नहीं बल्कि सीधे सिया गोयल से बात की है। उन्होंने हमसे बातचीत की और मुंबई हाई कोर्ट तक हमारे पक्ष में वकालतनामा दिया है। उस वकालतनामे पर उनके हस्ताक्षर मौजूद हैं।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts