Mon, 14 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

बिहार :-पटना न्यूज़ : प्रशांत किशोर का नाम सुनते ही भड़क उठे मंत्री अशोक चौधरी, बोले- अपना दुकान चलाने के लिए…..

Abhyuday Bharat News / Thu, Jul 9, 2026 / Post views : 120

Share:

पटना। बांकीपुर उपचुनाव को लेकर सियासी माहौल गर्म है। सभी पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं। इस बीच उपचुनाव को लेकर अब बयानबाजी का भी सिलसिला शुरू हो चुका है। जदयू नेता और बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने मीडिया से बाचतीच के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा कि, बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर कहीं से भी लड़ाई में नहीं हैं। यहां पर एनडीए के प्रत्याशी का ही जीत होना है।

‘नितिन नबीन ने बांकीपुर के लिए किए कई काम’

अशोक चौधरी ने कहा कि, इस क्षेत्र (बांकीपुर) के लिए नितिन नबीन ने बहुत काम किया है, उनके पिता जी भी लगातार बांकीपुर विधानसभा में विकास के कार्य किए थे, उस कार्य को आगे बढ़ाते हुए नितिन नबीन ने भी कार्य किया। उन्होंने कहा कि, आज मंदिरी नाला पर जो सड़क बनी, गली-गली में सड़क बना, पानी की सुविधा, नाली की सुविधा जो इस क्षेत्र में है, वो सब नितिन नबीन ने ही कराया है।

प्रशांत किशोर का नाम सुनते ही रिपोर्टर पर भड़के

अशोक चौधरी ने कहा कि, आज नितिन नबीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष है। उनके साथ यहीं के जनता का आशीर्वाद है और जनता काफी खुश है। इस दौरान जब उनसे फिर से प्रशांत किशोर से जुड़ा एक सवाल किया गया तो वो रिपोर्टर पर ही भड़क उठे और झल्लाते हुए कहा कि प्रशांत किशोर से बाहर निकलिए ना आप….प्रशांत किशोर…प्रशांत किशोर हम जो बात कह रहे हैं, वो आप सुन ही नहीं रहे हैं। हम नीतीन नबीन कह रहे हैं और आप प्रशांत किशोर… उन्होंने आगे कहा कि, चार महीने पहले आप देख चुके हैं, ना पीके का क्या हाल बिहार की जनता ने किया? वो तो बांकीपुर के लड़ाई में भी नहीं हैं। वे अपना दुकान चलाने के लिए कुछ भी बोलते रहते हैं।

पांच उम्मीदवारों के बीच होगी लड़ाई

बता दें कि बांकीपुर उपचुनाव के लिए अब तक कुल 5 उम्मीदवार मैदान में हैं। राजद, जजद, भाजपा, जनसुराज और RLJP ने अपने-अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया है। हालांकि मुख्य रूप से बांकीपुर उपचुनाव की लड़ाई भाजपा, राजद और जनसुराज के प्रंशात किशोर के बीच ही मानी जा रही है। एक तरफ जहां नीतीन नबीन के जाने के बाद भाजपा पर इस सीट को बचाने की बड़ी जिम्मेदारी है। वहीं, प्रशांत किशोर चुनाव प्रचार के दौरान लगातार बीजेपी और सीएम सम्राट चौधरी पर हमलावर हैं। फिलहाल बांकीपुर का उपचुनाव जोरों पर हैं, ऐसे में अब यह देखने वाली बात होगी की क्षेत्र की जनता किसके सिर जीत का ताज पहनाती है।

सरकार

बांकीपुर उपचुनाव कार्यक्रम

  • नामांकन प्रक्रिया- 6 जुलाई से शुरू होकर 13 जुलाई तक।

  • नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 16 जुलाई।

  • 30 जुलाई को होगा मतदान।

  • 3 अगस्त को आएगा चुनाव का परिणाम

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts