Tue, 28 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक....

तेजस्वी ने CM सम्राट चौधरी को बताया सड़क छाप अपराधी, बोले- छात्रों पर चलवाई AK-47 से गोली

EPFO 3.0 Update : UPI से PF क्लेम के लिए करना होगा थोड़ा और इंतजार, नए पोर्टल की तकनीकी दिक्कतों से टली सुविधा

तेज रफ्तार का कहर: थार ने टक्कर के बाद बाइक को चार किलोमीटर तक घसीटा, कई लोग बाल-बाल बचे, एक युवक गंभीर रूप से घायल

नीट पेपर लीक केस में पहले दिन ही टली फास्ट ट्रैक कोर्ट की सुनवाई, कार्यवाही 3 अगस्त तक स्थगित

रिलेशनशिप में धोखा! आशिक ने दी मौत की सजा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूचना

उत्तर प्रदेश न्यूज़ : मंच पर पहुंचे मंत्री संजय निषाद, तभी चली गई बिजली, टॉर्च की रोशनी में चला सम्मेलन

Abhyuday Bharat News / Thu, Jul 9, 2026 / Post views : 80

Share:

बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब उनके संबोधन के बीच अचानक बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कार्यक्रम कुछ देर के लिए बाधित हो गया और सभागार अंधेरे में डूब गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बिजली गुल होते ही कार्यक्रम रूका

गुरुवार को गंगा बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी संख्या में निषाद पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे। मंत्री संजय निषाद मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे, तभी अचानक बिजली चली गई। बिजली गुल होते ही कार्यक्रम कुछ देर के लिए रुक गया।

बिजली आपूर्ति बहाल होने तक कार्यकर्ताओं ने अपने मोबाइल फोन की टॉर्च जलाकर कार्यक्रम जारी रखा। कुछ देर बाद बिजली आने पर मंत्री ने फिर से अपना संबोधन शुरू किया और कार्यक्रम आगे बढ़ा।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बिजली व्यवस्था को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारणों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। कार्यक्रम बाद में सामान्य रूप से संपन्न हो गया।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts