Tue, 28 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर

WTC 2027 फाइनल की रेस में टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ जीत क्यों है अहम? जानिए पूरा समीकरण

नए शिक्षामंत्री पर प्रियंका गांधी के बयान पर हंगामा, रिजिजू बोले- चरित्र हनन किया, माफ़ी मांगे

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का दिया नाम....

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक....

सूचना

: NEET UG 2024 फाइनल रिजल्ट | टॉपर्स 61 से घटकर 17, हजारों की बदली रैंक, क्वालीफाइंग कैंडिडेट्स और कट-ऑफ कम

Admin / Sat, Jul 27, 2024 / Post views : 291

Share:
NEET-UG 2024 Revised Result नीट परीक्षा (NEET-UG 2024) का रिवाइज्ड स्कोर कार्ड सामने आ गया है. अभ्यर्थी इस तरह से इस परिणाम को देख सकते हैं. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद यह रिवाइज्ड रिजल्ट सामने आया है. रिजल्ट को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 23 जुलाई को ऐलान किया था. उनका कहना था कि संशोधित परिणाम दो दिनों के अंदर जारी हो जाएगा. आपको बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज  neet.ntaonline.in व exams.nta.ac.in/NEET पर संशोधित परिणाम को जारी किया है. परीक्षार्थी एप्लीकेशन नंबर और अपनी जन्म तिथि को डालकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं. इसके आधार पर आज या कल से काउंसिलिंग आरंभ हो सकती है. गौरतलब है कि चार जून को जब परिणाम जारी किए गए थे, उस वक्त 67 छात्रों ने टॉप रैंक हासिल की थी. वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली आईआईटी की एक एक्सपर्ट समिति के आधार पर विवादित प्रश्न के लिए केवल एक सही विकल्प चुनने को स्वीकार करने का आदेश दिया. इस आदेश ने 4.2 लाख छात्रों के परिणामों को प्रभावित किया. इस वजह से टॉप स्कॉर्र महज 17 ही रह गए. इस तरह से देखें रिवाइज्ड स्कोरकार्ड  1. उम्मीदवार को सबसे पहले आधिकारिक एनटीए वेबसाइट exam.nta.ac.in/NEET पर जाना होगा. 2. NEET-UG Revised Score Card को लेकर आपको इस लिंक पर क्लिक करना होगा. 3. इसके बाद आपको अपना लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करना होगा. 4. इसके बाद आपके सामने संशोधित स्कोरकार्ड सामने होगा. 5. भविष्य में प्रति को सुरक्षित रखने के लिए इसे डाउनलोड करें और सुरक्षित रखें. सुप्रीम कोर्ट ने परिणाम सामने लाने का दिया था आदेश  आपको बता दें कि मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने परमाणु से संबंधित एक सवाल को लेकर नए सिरे से परिणाम को जारी करने का आदेश दिया था. इसके लिए आईआईटी दिल्ली के ​विशेषज्ञों की रिपोर्ट में नीट-यूजी 2024 के रिजल्ट को नए सिरे जारी करने का सुझाव दिया गया था. कोर्ट ने दोबारा परीक्षा करने की मांग को किया था खारिज  उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को नीट-यूजी 2024 परीक्षा को रद्द करने के साथ दोबारा परीक्षा कराने की मांग वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड में ऐसा कोई सबूत नहीं मिल पाया है, जिससे यह निष्कर्ष निकल पाए कि यह ‘दूषित’ हुई है।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts