Thu, 30 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

ज्ञान से प्रज्ञा तक की यात्रा और मानव चेतना का महापर्व

दिव्यांग राहुल आनंद के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग एवं प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना हेतु आर्थिक सहायता राशि की मांग

बिलासपुर-रायपुर रोड संदेश UP ढाबा में नारायणपुर सरपंच बिसाहू साहू का दबंगई, जमकर तोड़फोड़

सावन के पहले दिन खाली पड़ा बाबा केदार का दरबार, तीसरे दिन भी नहीं शुरु हो सकी यात्रा

थाईलैंड में 3 इंडियन टूरिस्ट का अपहरण, 5 भारतीय गिरफ्तार, आरोपी बोले – पाकिस्तानी के कहने पर किडनैपिंग की

अमित शाह से जवाब की मांग पर अड़ा विपक्ष, इधर संसद भवन में पीएम की बैठक, 5 केंद्रीय मंत्री मौजूद

पाकिस्तान पर भड़की महबूबा मुफ्ती, शहबाज सरकार को दे डाली वार्निंग, जानें क्या है पूरा मामला

भारी बारिश का कहर : उदंती नदी पर बन रहा 9 करोड़ का निर्माणाधीन पुल ढहा, छत्तीसगढ़-ओडिशा संपर्क प्रभावित,

सर्वांगीण विकास का भ्रम : जब खेल के मैदान मौन हो जाते हैं, तब शिक्षा अधूरी रह जाती है

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

सूचना

: AAP नेता आतिशी बनीं दिल्ली की सबसे युवा मुख्यमंत्री , पांच अन्य मंत्रियों ने भी ली शपथ

Admin / Sat, Sep 21, 2024 / Post views : 288

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7

आतिशी (Atishi) को राजनिवास में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह (Atishi Oath Ceremony) में उपराज्‍यपाल वीके सक्‍सेना ने उन्‍हें शपथ दिलाई. इसी के साथ आतिशी दिल्‍ली की सबसे युवा मुख्‍यमंत्री भी बन गई हैं.

नई दिल्‍ली: दिल्‍ली की नए मुख्‍यमंत्री (Delhi New CM) के रूप में आतिशी ने आज शपथ ग्रहण (Atishi Oath Ceremony) की. राजनिवास में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उपराज्‍यपाल वीके सक्‍सेना ने उन्‍हें शपथ दिलाई. इसी के साथ आतिशी दिल्‍ली की सबसे युवा मुख्‍यमंत्री भी बन गई हैं. साथ ही आतिशी दिल्‍ली की तीसरी महिला मुख्‍यमंत्री हैं. शपथ ग्रहण के दौरान पूर्व मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उप मुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित आम आदमी पार्टी के आला नेता मौजूद रहे.  आतिशी के अलावा 5 मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की. सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, गोपाल राय, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत ने मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की.  दिल्ली शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने और उसके बाद उनके इस्तीफे की घोषणा के कुछ दिनों बाद आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने आज दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है.  शपथ ग्रहण से पहले आतिशी और उनके मंत्रिमंडल में हिस्सा बनने वाले नेताओं ने यहां आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भेंट कीं. आतिशी, आप नेताओं गोपाल राय, कैलाश गहलोत शपथ ग्रहण से पूर्व यहां सिविल लाइंस में केजरीवाल के निवास पर पहुंचे थे.  इस सप्ताह के प्रारंभ में आतिशी को आप के विधायक दल का नेता चुना गया था. इससे पहले केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की अप्रत्याशित घोषणा की थी और कहा था कि यदि लोग उन्हें ‘ईमानदारी का प्रमाणपत्र' देते हैं तो ही वह मुख्यमंत्री पद पर लौटेंगे

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts