Mon, 14 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

उत्तर प्रदेश :- मथुरा न्यूज : LPG संकट पर देवकीनंद ठाकुर ने किया 'सतयुग' का जिक्र, कहा- गैस की रोटी से पुरुषों में दम नहीं रहा...

Abhyuday Bharat News / Wed, Mar 25, 2026 / Post views : 217

Share:

एलपीजी गैस संकट पर कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर का बड़ा बयान सामने आया है। साथ ही, उन्होंने ईरान युद्ध को लेकर भी बयान दिया है।

मथुरा: उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरें सामने आ रही हैं। ईरान युद्ध के बीच प्रदेश में गैस संकट लगातार गहराता जा रहा है। इसको लेकर अब राजनेताओं के साथ-साथ धर्मगुरुओं और कथावाचकों के बयान भी सामने आने लगे हैं। मशहूर कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से गैस सिलेंडर की मारामारी चल रही है। युद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है, ऐसे लग रहा है कि दो-तीन साल में हमलोग सतयुग में आ जाएंगे। साथ ही, कथावाचक ने गैस पर बनी रोटी खाने से पुरुषों में दम न रहने की भी बात कही है।

कथा के दौरान आया बयान

देवकीनंदन ठाकुर का बयान एक कथा के दौरान आया है। इसमें वे एलपीजी संकट का जिक्र करते दिखे हैं। देवकीनंदन ठाकुर कहते हैं कि जिस प्रकार प्रदेश, देश, दुनिया में गैस सिलेंडर की मारामारी चल रही है, वह अलग संकेत दे रही है। हमको तो ऐसा लग रहा है, यह दो-तीन साल ऐसे ही चला रहा तो लौट के हम लोग कोई सतयुग में आ जाएंगे। चूल्हे पर रोटी बनानी शुरू करनी होगी।

चूल्हे की रोटी की वकालत

कथावाचक ने कथा में आई महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि माताएं, यह देख लें कि चूल्हे की रोटी से जीवन ज्यादा अच्छा था। बस एक दिक्कत थी कि धुआं होता था। लेकिन, गैस की रोटी से कितनी बीमारियां हो रही हैं? उन्होंने कहा कि डॉक्टर के पास जाकर इसका चेकअप करा लीजिए। उन्होंने कहा कि गैस पर बनी रोटियां खाने से आज के समय में आपके घर के पुरुषों में वह दम नहीं रहा।

देवकीनंदन महाराज ने कहा कि गैस पर बनी रोटी खाने से जैसे गैस फूल जाता है, वैसे आज का पुरुष भी फूल जा रहा है। हम झूठ नहीं बोल रहे हैं। यह सत्य है। चूल्हे की रोटी में कोई दुर्गुण नहीं होता। गैस की रोटी में तो दुर्गुण आ ही जाएगा।

ईरान युद्ध को लेकर बड़ा बयान

देवकीनंदन ठाकुर ने कथा के दौरान ईरान युद्ध को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने बिना नाम लिए खाड़ी संकट पर कहा कि हमको लगता है, प्रकृति अपना खेल खेल रही है। जब गैस के भंडारों में आग लग जाएगी तो फिर क्या कहां से लाएंगे गैस। उन्होंने कहा कि हमें तो लौटकर चूल्हे पर आना ही पड़ेगा।

चूल्हे पर लौटने के बाद की स्थिति का जिक्र करते हुए कथावाचक ने कहा कि चूल्हे पर लौटने के बाद सरसों की लकड़ियों के दाम बढ़ जाएंगे। कंडे के रेट बढ़ जाएंगे। गौमाताओं को हम घर से निकाल देते हैं। ऐसी स्थिति में हम कहेंगे, हे गोमाता- गोबर कर, गोबर कर। हम कहेंगे, कंडा आने दो माताजी। यह सब हो सकता है।

Tags :

#uttarpradesh

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts