Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

ABN NEWS :- देश दुनिया : नए शिक्षामंत्री पर प्रियंका गांधी के बयान पर हंगामा, रिजिजू बोले- चरित्र हनन किया, माफ़ी मांगे

Abhyuday Bharat News / Tue, Jul 28, 2026 / Post views : 256

Share:

लोकसभा में पेपर लीक कानून संशोधन बिल (Paper Leak Law Amendment Bill) पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के नए  शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी को लेकर दिए गए बयान पर सदन में जमकर हंगामा हुआ। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रियंका गांधी के बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे चरित्र हनन बताया और माफी की मांग की।

प्रियंका गांधी के बयान पर सत्ता पक्ष ने जताई आपत्ति

चर्चा के दौरान प्रियंका गांधी ने नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने ऐसे व्यक्ति को शिक्षा मंत्री चुना, जिसने एक गर्भवती रेप पीड़िता के दोषियों की रिहाई पर सहमति जताई थी। उनके इस बयान के बाद सत्तापक्ष के सांसदों ने विरोध किया और सदन में हंगामा शुरू हो गया।

किरेन रिजिजू ने कहा कि प्रियंका गांधी की टिप्पणी गंभीर है और इसे सदन की कार्यवाही से हटाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि बयान को प्रमाणित नहीं किया जा सकता तो प्रियंका गांधी को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने सांसदों से सदन में बहस का स्तर बनाए रखने और जिम्मेदारी के साथ बयान देने की अपील की।

प्रह्लाद जोशी बोले- ‘मुझे कोई नोटिस नहीं दिया गया’

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे और प्रह्लाद जोशी ने भी प्रियंका गांधी के बयान पर आपत्ति जताई। दोनों ने कहा कि आरोप लगाने से पहले उन्हें प्रमाणित किया जाना चाहिए। प्रह्लाद जोशी ने कहा कि वह सदन में मौजूद हैं और उन्हें इस संबंध में कोई नोटिस नहीं दिया गया। उन्होंने बयान का खंडन करते हुए कार्रवाई की मांग की।

वहीं, कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने पलटवार करते हुए कहा कि सदन में जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी को लेकर की गई टिप्पणियों को भी रिकॉर्ड से नहीं हटाया गया था।

प्रियंका गांधी ने सरकार से मांगा जवाब

प्रियंका गांधी ने छात्रों के विरोध प्रदर्शन और कथित पुलिस कार्रवाई का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि घायल छात्रों से मिलने के दौरान एक पीड़ित मां की पीड़ा ने उन्हें झकझोर दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से सवाल किया कि प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस, लाठी और पैलेट गन चलाने का आदेश किसने दिया।

प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार को युवाओं की आवाज सुननी चाहिए और इस पूरे मामले पर देश को जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि संसद देश की अमानत है और सभी जनप्रतिनिधि जनता के सेवक हैं।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts