Mon, 14 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

जम्मू कश्मीर न्यूज : जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों का ऑपरेशन त्रासी, 326 दिन में सैफुल्ला समेत 7 आतंकी ढेर

Abhyuday Bharat News / Mon, Feb 23, 2026 / Post views : 271

Share:

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षा बलों ने करीब 326 दिनों में 7 आतंकियों को मार गिराया है. सेना के अधिकारियों के मुताबिक, मारे गए आतंकियों में जैश का टॉप कमांडर कुख्यात आतंकी सैफुल्ला और उसके साथी शामिल हैं। 

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है।  करीब 326 दिनों तक चले लंबे अभियान के बाद सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने मिलकर आतंकियों का सफाया किया है। सभी सात वांछित आतंकी मार गिराए गए हैं। इनमें 10 लाख रुपये का इनामी आतंकी सैफुल्ला भी शामिल हैं। ये सभी जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन से जुड़े थे। 

आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से सफल हुआ ऑपरेशन

ऑपरेशन के दौरान आधुनिक तकनीक का भी भरपूर इस्तेमाल किया गया। सुरक्षा बलों ने एफपीवी ड्रोन, सैटेलाइट तस्वीरें, आरपीए/यूएवी और बेहतर संचार सिस्टम की मदद से आतंकियों की हर गतिविधि पर नजर रखी। इससे जवानों को सटीक जानकारी मिलती रही और ऑपरेशन को आगे बढ़ाने में मदद मिली। इसी जानकारी का परिणाम है कि लंबे संघर्ष के बाद सुरक्षा बलों ने घाटी में अशांति फैलाने वाले इन आतंकियों का सफाया करने में कामयाब रही। 

ऑपरेशन त्रासी चलाकर आतंकियों को किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में रविवार को ऑपरेशन त्रासी में जैश आतंकी सैफुल्लाह और उसके दो साथी ढेर मारे गए थे। आतंकियों के चेहरे बुरी तरह खराब हो चुके हैं। बताया जाता है कि तीनों आतंकी पिछले करीब 2 सालों से इलाके में सक्रिय थे। वहीं एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जम्मू रीजन में अभी भी पाकिस्तान के 30 आतंकी सक्रिय हैं। सेना के जवान और अन्य सुरक्षा एजेंसियां इन आतंकियों को ट्रैक करने में जुटी हैं। 

आगे भी जारी रहेंगे ऐसे अभियान

सेना के अधिकारियों के मुताबिक, मारे गए आतंकियों में कुख्यात आतंकी सैफुल्ला और उसके साथी शामिल हैं। सुरक्षा बलों की लगातार कोशिश, धैर्य और सूझबूझ भरी कार्रवाई से आखिरकार पूरे आतंकी गिरोह को खत्म कर दिया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने कहा कि यह कामयाबी जवानों के हौसले, बहादुरी और पेशेवर क्षमता को दिखाती है। उन्होंने साफ किया कि इलाके में शांति बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। 

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts