Thu, 30 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

ज्ञान से प्रज्ञा तक की यात्रा और मानव चेतना का महापर्व

दिव्यांग राहुल आनंद के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग एवं प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना हेतु आर्थिक सहायता राशि की मांग

बिलासपुर-रायपुर रोड संदेश UP ढाबा में नारायणपुर सरपंच बिसाहू साहू का दबंगई, जमकर तोड़फोड़

सावन के पहले दिन खाली पड़ा बाबा केदार का दरबार, तीसरे दिन भी नहीं शुरु हो सकी यात्रा

थाईलैंड में 3 इंडियन टूरिस्ट का अपहरण, 5 भारतीय गिरफ्तार, आरोपी बोले – पाकिस्तानी के कहने पर किडनैपिंग की

अमित शाह से जवाब की मांग पर अड़ा विपक्ष, इधर संसद भवन में पीएम की बैठक, 5 केंद्रीय मंत्री मौजूद

पाकिस्तान पर भड़की महबूबा मुफ्ती, शहबाज सरकार को दे डाली वार्निंग, जानें क्या है पूरा मामला

भारी बारिश का कहर : उदंती नदी पर बन रहा 9 करोड़ का निर्माणाधीन पुल ढहा, छत्तीसगढ़-ओडिशा संपर्क प्रभावित,

सर्वांगीण विकास का भ्रम : जब खेल के मैदान मौन हो जाते हैं, तब शिक्षा अधूरी रह जाती है

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

सूचना

: Paris Olympic: भारतीय पहलवान विनेश फोगाट अयोग्य घोषित, फाइनल मुकाबले से पहले भारत की उम्मीदें टूटीं

Admin / Wed, Aug 7, 2024 / Post views : 444

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7
Vinesh Phogat Disqualified:हरियाणा की 29 वर्षीय विनेश ने क्यूबा की युसनेलिस गुजमैन लोपेज को 5-0 से हराकर पेरिस ओलंपिक में महिला कुश्ती स्पर्धा के 50 KG में गोल्ड जीतने की ओर कदम रखा था, लेकिन अयोग्य घोषित होने से महिला पहलवान के तौर पर गोल्ड जीतने की विनेश की उम्मीदें टूट गई हैं. 
Vinesh Phogat:पेरिस ओलंपिक में कुश्ती में स्वर्ण पदक की दावेदार मानी जा रही भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित कर दिया गया है.पेरिस ओलंपिक समिति ने विनेश फोगाट को 100 ग्राम अधिक वजन पाए जाने के आधार पर अयोग्य घोषित किया है. 50 किलोग्राम वर्ग में कुश्ती के फाइनल में पहुंची विनेश फोगाट का वजन 100 ग्राम अधिक पाया गया. हरियाणा की 29 वर्षीय विनेश ने क्यूबा की युसनेलिस गुजमैन लोपेज को 5-0 से हराकर पेरिस ओलंपिक में महिला कुश्ती स्पर्धा के 50 KG में गोल्ड जीतने की ओर कदम रखा था, लेकिन अयोग्य घोषित होने से महिला पहलवान के तौर पर गोल्ड जीतने की विनेश की उम्मीदें टूट गई हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने विनेश फोगाट को बताया चैंपियनों का चैंपियन भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट के पेरिस ओलंपिक में अयोग्य घोषित किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल साइट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, आप चैंपियनों में चैंपियन हैं! आप भारत का गौरव हैं और हर भारतीय के लिए प्रेरणा हैं. पीएम ने आगे लिखा, आज की असफलता दुख देती है. काश मैं अभी जो अनुभव कर रहा हूं, उसे शब्दों में उस निराशा को व्यक्त कर पाता, साथ ही, मैं जानता हूं कि चुनौतियों का सामना करना हमेशा से आपका स्वभाव रहा है. फोगाट सिल्वर मेडल के लिए भी पात्र नहीं होंगी सूत्र के अनुसार बताया कि भारतीय पहलवान विनेश फोगाट का वजन तय सीमा से लगभग 100 ग्राम अधिक था, जिसके कारण उसे अयोग्य घोषित किया गया. प्रतियोगिता के नियमों के अनुसार, फोगाट सिल्वर मेडल के लिए भी पात्र नहीं होंगी और 50 किलोग्राम में केवल गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल विजेता ही भाग लेंगे. हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. विनेश पहली बार 50 किलो ग्राम वर्ग में खेल रही थीं उल्लेखनीय है मंगलवार के मुकाबलों के लिए वजन तय किय किया था, लेकिन नियम के अनुसार, पहलवानों को प्रतियोगिता के दिनों में अपने वजन वर्ग में ही रहना होता है. विनेश पहली बार 50 किलो ग्राम वर्ग में खेल रही हैं, इससे पहले वो 53 किलो ग्राम वर्ग में हिस्सा लेती थी. भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने ओलंपिक समिति से मांगा था वक्त सूत्रों ने बताया कि भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने विनेश फोगाट के वजन में तय सीमा से अधिक 100 ग्राम वजन कम करने के लिए कुछ और समय देने का अनुरोध किया, लेकिन अभी इसके बारे में आगे जानकारी नहीं आ पाई है. बता दें कि विनेश फोगाट ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला एथलीट बनी थी.  

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts