Sun, 13 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

ABN NEWS :- देश दुनिया : पुलवामा आतंकी हमले के मास्टरमाइंड की POK में हत्या, अज्ञात हमलावर ने हमजा बुरहान 'डॉक्‍टर' को मारी गोली

Abhyuday Bharat News / Thu, May 21, 2026 / Post views : 144

Share:

पुलवामा आतंकी हमले के मास्टरमाइंड आतंकी हमजा बुरहान की हत्या कर दी गई है। उसे पीओके में अज्ञात हमलावर ने गोली मारा है। हमजा बुरहान को 'डॉक्‍टर' के नाम से जाना जाता था।

इस्लामाबाद: पुलवामा आतंकी हमले के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक हमज़ा बुरहान की POK में अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। पुलवामा हमले में भारत के 40 जवान शहीद हो गये थे। रिपोर्ट के मुताबिक 2019 के पुलवामा हमले के मुख्य साज़िशकर्ताओं में से एक जिसमें 40 से ज्यादा CRPF जवान शहीद हो गए थे उसे पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर (POK) में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने मार गिराया है। 'डॉक्टर' के नाम से मशहूर हमजा बुरहान पर मुजफ्फराबाद में हमला हुआ था और उसके शरीर को गोलियों से छलनी कर दिया गया था। पुलवामा का रहने वाला बुरहान जिसका असली नाम अर्जुमंद गुलज़ार डार है उसे केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 2022 में आतंकवादी घोषित किया था।

हमजा बुरहान को PoK के मुजफ़्फ़राबाद के पास एक घने जंगली इलाके में अज्ञात हमलावरों ने निशाना बनाया गया है। हमलावरों ने उस पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं थीं जिससे कई गोलियां लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह पिछले कई सालों से PoK में एक स्कूल टीचर का फर्जी पहचान के साथ रह रहा था। इसी आड़ में वह आतंकी ट्रेनिंग कैंप और घुसपैठ के नेटवर्क चला रहा था। इसका असली नाम अर्जुमंद गुलज़ार डार था। वह मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के रत्नीपोरा का रहने वाला था।

पुलवामा आतंकी हमले का एक मास्टरमाइंड मारा गया

हमजा आतंकी संगठन अल-बद्र का एक प्रमुख कमांडर था और जैश-ए-मोहम्मद (JeM) जैसे नेटवर्क के साथ मिलकर काम करता था। भारत सरकार ने साल 2022 में उसे UAPA (गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम) के तहत आधिकारिक तौर पर 'आतंकी' घोषित किया था। NIA की पुलवामा हमले की चार्जशीट में भी उसका नाम शामिल था। पुलवामा के अलावा वह जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का भी मुख्य साजिशकर्ता था।

करीब 27 वर्षीय हमजा का जन्म 1999 में हुआ था और वो जम्मू-कश्मीर के पुलवामा स्थित रत्नीपोरा का रहने वाला था। वह आतंकी संगठन अल बद्र का सदस्य था और वैध दस्तावेजों पर पाकिस्तान गया था जहां वह इस समूह में शामिल हो गया। उसके बाद से हमजा एक सक्रिय आतंकवादी और आतंकवादी संगठन 'अल बद्र' का कमांडर बन गया था। वह पाकिस्तान से ही आतंकी गतिविधियों को अंजाम देता था। गृह मंत्रालय ने 2022 में बताया था कि जब से डार पाकिस्तान गया है तब से वह युवाओं को इस संगठन में शामिल होने के लिए उकसा रहा है और 'अल बद्र' की आतंकवादी गतिविधियों के लिए पैसे मुहैया करा रहा है।

पुलवामा में CRPF के जवानों पर कराया था हमला

हमजा को पुलवामा में 'ओवर ग्राउंड वर्कर्स' से विस्फोटक बरामद होने के मामलों में 18 नवंबर 2020 को पुलवामा में सेंट्रल रिजर्व पुलिस फ़ोर्स (CRPF) के जवानों पर ग्रेनेड हमले में और युवाओं को 'अल बद्र' के आतंकवादी गुट में शामिल होने के लिए उकसाने के मामलों में शामिल पाया गया था। आपको बता दें कि 14 फरवरी 2019 की सुबह सीआरपीएफ का एक बड़ा काफिला लगभग 78 गाड़ियों में 2500 से ज्यादा जवानों को लेकर जम्मू से श्रीनगर जा रहा था। खराब मौसम के कारण हाईवे दो दिन से बंद था इसलिए उस दिन गाड़ियों की संख्या ज्यादा थी। दोपहर करीब 3:15 बजे जब काफिला पुलवामा जिले के लेथपोरा के पास पहुंचा तो विपरीत दिशा से आई एक मारुति ईको कार जवानों की एक बस से टकरा गई।

रिपोर्ट्स के मुताबित उस कार में 200 से 300 किलोग्राम से ज्यादा विस्फोटक जिसमें RDX भी शामिल था भरा हुआ था। टक्कर होते ही इतना भीषण धमाका हुआ कि बस के परखच्चे उड़ गए और 40 जवान मौके पर ही वीरगति को प्राप्त हो गये। इस आत्मघाती हमले को पुलवामा के ही रहने वाले 22 वर्षीय स्थानीय कश्मीरी युवक आदिल अहमद डार ने अंजाम दिया था। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) ने ली थी। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अपनी 13,500 पन्नों की चार्जशीट में जैश प्रमुख मसूद अजहर, उसके भाई अब्दुल राउफ असगर और मुख्य साजिशकर्ता उमर फारूक (जिसे भी बाद में मार दिया गया) सहित 19 लोगों को नामजद किया था।

Tags :

# International News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts