Wed, 29 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर

WTC 2027 फाइनल की रेस में टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ जीत क्यों है अहम? जानिए पूरा समीकरण

नए शिक्षामंत्री पर प्रियंका गांधी के बयान पर हंगामा, रिजिजू बोले- चरित्र हनन किया, माफ़ी मांगे

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का दिया नाम....

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक....

सूचना

रायपुर, : रायपुर : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से शिकायतों का हो रहा त्वरित समाधान

Abhyuday Bharat News / Thu, Jul 9, 2026 / Post views : 77

Share:

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 इस दिशा में एक प्रभावी मंच के रूप में स्थापित हुई है, जहां दर्ज शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।

जांजगीर-चांपा जिले में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के समाधान की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर जन्मेजय महोबे स्वयं हितग्राहियों से दूरभाष पर संपर्क कर फीडबैक ले रहे हैं। वे शिकायतों के निराकरण के संबंध में नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी संतुष्टि की जानकारी प्राप्त करते हैं तथा अधिकारियों को निर्देशित करते हैं कि प्रत्येक शिकायत का केवल औपचारिक नहीं, बल्कि स्थायी एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए।

इसी क्रम में पामगढ़ विकासखंड के ग्राम भंवतरा निवासी देवेन्द्र दिनकर ने राशन कार्ड एवं राशन आबंटन से संबंधित समस्या मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में दर्ज कराई थी। संबंधित विभाग द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए उनकी शिकायत का निराकरण किया गया। इसके बाद कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने स्वयं दूरभाष पर उनसे चर्चा कर समाधान की जानकारी ली। श्री दिनकर ने समस्या के त्वरित समाधान पर संतोष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया।

इसी प्रकार पामगढ़ विकासखंड के ग्राम पंडरी निवासी श्री नवीन कुमार वर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना की द्वितीय किस्त जारी किए जाने के संबंध में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई थी। संबंधित विभाग द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर उनकी समस्या का समाधान किया गया। कलेक्टर ने स्वयं उनसे दूरभाष पर चर्चा कर फीडबैक प्राप्त किया। श्री वर्मा ने त्वरित कार्रवाई पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली की सराहना की।

कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समय-सीमा में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र हितग्राहियों तक शासन की योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंच सके।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में नागरिक-केंद्रित प्रशासन को निरंतर सुदृढ़ किया जा रहा है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आमजन और शासन के बीच विश्वास का सशक्त माध्यम बनकर लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा सुशासन की भावना को और अधिक मजबूत कर रही है

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts