Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

स्पोर्ट्स : FIFA World Cup 2026 में 8,254 करोड़ का रिकॉर्ड प्राइज पूल

Abhyuday Bharat News / Tue, Jun 30, 2026 / Post views : 230

Share:

FIFA World Cup 2026 में 8,254 करोड़ का रिकॉर्ड प्राइज पूल, चैंपियन टीम से लेकर हर क्वालीफाई करने वाली टीम पर होगी पैसों की बारिश

FIFA World Cup 2026 Prize Money: फीफा वर्ल्ड कप 2026 कई मायनों में इतिहास रचने जा रहा है। अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा की मेजबानी में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में पहली बार 48 टीमें हिस्सा ले रही है और इसी के साथ इनामी राशि भी अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है। फीफा ने कुल प्राइज पूल को बढ़ाकर 871 मिलियन डॉलर (करीब 8,254 करोड़ रुपये) कर दिया है, जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।

शुरुआत में यह राशि 727 मिलियन डॉलर तय की गई थी, लेकिन बाद में तैयारी अनुदान और भागीदारी राशि बढ़ाए जाने के बाद इसमें बड़ा इजाफा किया गया।

विजेता से लेकर चौथे स्थान तक करोड़ों की कमाई

वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को इस बार 51 मिलियन डॉलर (करीब 483 करोड़ रुपये) दिए जाएंगे। उपविजेता टीम को 34 मिलियन डॉलर (करीब 322 करोड़ रुपये) मिलेंगे। तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 30 मिलियन डॉलर (करीब 284 करोड़ रुपये) और चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को 28 मिलियन डॉलर (करीब 265 करोड़ रुपये) की इनामी राशि मिलेगी।

नॉकआउट स्टेज में भी भारी इनाम

क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने वाली टीमों (5वें से 8वें स्थान) को 20 मिलियन डॉलर (करीब 189 करोड़ रुपये) दिए जाएंगे। वहीं राउंड ऑफ-16 में बाहर होने वाली टीमों (9वें से 16वें स्थान) को 16 मिलियन डॉलर (करीब 152 करोड़ रुपये) मिलेंगे।

ग्रुप स्टेज में 17वें से 32वें स्थान पर रहने वाली टीमों को 12 मिलियन डॉलर (करीब 113 करोड़ रुपये) और 33वें से 48वें स्थान पर रहने वाली टीमों को 10 मिलियन डॉलर (करीब 94 करोड़ रुपये) मिलेंगे।

हर टीम को मिलेगा गारंटीड पैसा

फीफा ने सभी 48 टीमों के लिए तैयारी राशि (Preparation Money) को बढ़ाकर 2.5 मिलियन डॉलर (करीब 19 करोड़ रुपये) कर दिया है। यह पैसा टीमों के प्री-टूर्नामेंट ट्रेनिंग कैंप, यात्रा और रहने-खाने के खर्चों को पूरा करने के लिए दिया जा रहा है। कुल 48 टीमों के हिसाब से यह फंड कुल 120 मिलियन डॉलर (करीब 1136 करोड़ रुपये) बनता है (इसके अलावा डेलिगेशन और अन्य खर्चों के लिए अलग से भी अतिरिक्त फंड रखा गया है जो पूरे गैर-प्रदर्शन फंड को करीब 168-200 मिलियन डॉलर (करीब 1592 से 1895 करोड़ रुपये) तक ले जाता है)।

हर क्वालीफाई करने वाली टीम को 10 मिलियन डॉलर क्वालीफिकेशन राशि और 2.5 मिलियन डॉलर प्रिपरेशन ग्रांट को मिलाकर कुल 12.5 मिलियन डॉलर (यानी करीब 106 करोड़ रुपये से 118 करोड़ रुपये के बीच, एक्सचेंज रेट के आधार पर) की न्यूनतम गारंटीड राशि मिलना तय है। चाहे कोई टीम अपने सारे मैच हारकर ग्रुप स्टेज से ही बाहर क्यों न हो जाए, उसे यह रकम जरूर मिलेगी।

फीफा वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे बड़ी इनामी राशि

48 टीमों के नए फॉर्मेट और रिकॉर्ड इनामी राशि के साथ फीफा वर्ल्ड कप 2026 अब तक का सबसे बड़ा और सबसे ज्यादा कमाई वाला टूर्नामेंट बनने जा रहा है। खिलाड़ियों के साथ-साथ सभी देशों के लिए यह टूर्नामेंट आर्थिक रूप से भी बेहद लाभकारी साबित होगा।

Tags :

Sports

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts