Fri, 31 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

डमी प्रवेश पर प्रतिबंध की मांग : शिक्षाविद अमित गौड़

अगस्त महीना क़े परमुख खेती किसानी करें बर किसान मन ल सलाह

ज्ञान से प्रज्ञा तक की यात्रा और मानव चेतना का महापर्व

दिव्यांग राहुल आनंद के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग एवं प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना हेतु आर्थिक सहायता राशि की मांग

बिलासपुर-रायपुर रोड संदेश UP ढाबा में नारायणपुर सरपंच बिसाहू साहू का दबंगई, जमकर तोड़फोड़

सावन के पहले दिन खाली पड़ा बाबा केदार का दरबार, तीसरे दिन भी नहीं शुरु हो सकी यात्रा

थाईलैंड में 3 इंडियन टूरिस्ट का अपहरण, 5 भारतीय गिरफ्तार, आरोपी बोले – पाकिस्तानी के कहने पर किडनैपिंग की

अमित शाह से जवाब की मांग पर अड़ा विपक्ष, इधर संसद भवन में पीएम की बैठक, 5 केंद्रीय मंत्री मौजूद

पाकिस्तान पर भड़की महबूबा मुफ्ती, शहबाज सरकार को दे डाली वार्निंग, जानें क्या है पूरा मामला

भारी बारिश का कहर : उदंती नदी पर बन रहा 9 करोड़ का निर्माणाधीन पुल ढहा, छत्तीसगढ़-ओडिशा संपर्क प्रभावित,

सूचना

: Stree 2 Box Office Collection: स्त्री 2 की दहाड़ जारी, तीसरे दिन बनाया नया रिकॉर्ड, किया धमाकेदार कलेक्शन

Admin / Sun, Aug 18, 2024 / Post views : 299

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7 नई दिल्ली. श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की सुपरहिट फिल्म ‘स्त्री’ की सीक्वल का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था. ‘स्त्री 2: सरकटे का आतंक’ ने रिलीज होते ही बॉक्स-ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. पहले ही दिन से फिल्म टिकट खिड़की पर जबरदस्त कमाई कर रही है. ‘स्त्री 2’ श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के करियर की सबसे जबरदस्त ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है. महज तीन दिनों के अंदर ही फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया.
‘स्त्री 2’ बॉक्स-ऑफिस पर अक्षय कुमार, तापसी पन्नू की ‘खेल खेल में’ और जॉन अब्राहम-शारवरी वाघ की फिल्म ‘वेदा’ से टकराई, लेकिन राजकुमार राव-श्रद्धा कपूर की फिल्म ने बॉलीवुड के इन धुरंधरों को बॉक्स-ऑफिस पर धूल चटा दी. कमाई के मामले में जॉन अब्राहम और अक्षय कुमार की फिल्म ‘स्त्री 2’ के आस-पास भी नहीं पहुंच पाई है. 3 दिन की कमाई फिल्म के बॉक्स-ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही लगभग 24 करोड़ रुपए का बंपर बिजनेस कर लिया था. शानदार ओपनिंग के साथ शुरुआत कर फिल्म ने 3 दिनों में 137.70 करोड़ रुपए का कलेक्शन दर्ज किया. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक ‘स्त्री 2’ ने शनिवार को 46 करोड़ रुपए की कमाई की जिसके साथ कुल कलेक्शन 137.70 करोड़ पहुंच गया. ‘स्त्री 2’ के इवनिंग शो में 55.72% टिकट बिके थे. वेदा कलेक्शन अब अगर जॉन अब्राहम और शारवरी वाघ की फिल्म ‘वेदा’ की बात करें तो फिल्म को दर्शकों का कुछ खास अच्छा रिस्पांस नहीं मिला है. फिल्म की कमाई को ‘स्त्री 2’ से टकराने का खामियाजा उठाना पड़ा है. ‘वेदा’ दुनियाभर के बॉक्स-ऑफिस पर महज 11.60 करोड़ का ही बिजनेस कर पाई सिंगल डिजिट में रही ‘खेल खेल में’ की कमाई वहीं अगर अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ‘खेल खेल में’ की बात करें तो 3 दिन बाद भी फिल्म की कमाई सिंगल डिजिट में ही रही है. तीन दिन में ‘खेल खेल में’ ने महज 9.95 करोड़ रुपए की कमाई की है.

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts