Wed, 29 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर

WTC 2027 फाइनल की रेस में टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ जीत क्यों है अहम? जानिए पूरा समीकरण

नए शिक्षामंत्री पर प्रियंका गांधी के बयान पर हंगामा, रिजिजू बोले- चरित्र हनन किया, माफ़ी मांगे

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का दिया नाम....

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक....

सूचना

बिलासपुर : प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज का निर्वाचन एवं मनोनयन कार्यक्रम, एल एल कोशले की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ

Share:

मस्तूरी न्यूज़

⭕मनोहर कुर्रे बने मस्तूरी ब्लॉक अध्यक्ष।

⭕आशीष बर्मन युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनोनीत।

बिलासपुर - प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज जिला बिलासपुर के मस्तूरी ब्लाक में आज दिनांक 31 मई ब्लॉक अध्यक्ष पदाधिकारी के निर्वाचन मनोनयन हेतु आवश्यक बैठक रखा गया था जिसमें प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश अध्यक्ष एल एल कोसले, प्रदेश महासचिव मोहन बंजारे , प्रदेश सह सचिव दिनेश बंजारे , प्रदेश कोषाध्यक्ष श्याम जी टांडे एवं अश्वनी बबलू त्रिवेंद्र तथा जिला अध्यक्ष धरम डहरिया के उपस्थिति में निर्वाचन मनोनयन कार्यक्रम संपन्न कराया गया ।

🌺🌺सर्व प्रथम बाबा गुरु घासीदास जी के छायाचित्र पर मंगल आरती एवं प्रदेश अध्यक्ष एल एल कोसले जी द्वारा माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश अध्यक्ष जी ने कहा कि जिला अध्यक्ष डी एल डहरिया के नेतृत्व में मस्तूरी ब्लॉक में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के ब्लॉक अध्यक्ष एवं पदाधिकारी का निर्वाचन मनोनयन किया जा रहा है। किसी भी समाज को संगठन बनाने की आवश्यकता क्यों होती हैं ताकि समाज संगठित होकर सामाजिक आर्थिक एवं शैक्षणिक विकास कर सके ।

प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज अपने स्थापन काल 2012से निरंतर समाज हित में बेहतर कार्य कर रहे हैं। सतनाम धर्मशाला मड़वा के निर्माण के साथ संगठन विस्तार के तहत बिलासपुर, रायपुर, जांजगीर, शक्ति, महासमुन्द, बेमेतरा सारंगढ़ बिलाईगढ़, कांकेर, रायगढ़ मुंगेली सहित प्रमुख जिलों में संगठन विस्तार कर जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारियों का निर्वाचन मनोनयन किया जा चुका हैं। राजधानी रायपुर में सतनामी समाज का प्रदेश स्तरीय सामाजिक सम्मेलन किया गया जिसमें 15बिंदुओं के सामाजिक रीति नीति में आवश्यक सुधार करने हेतु सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया है। जिसे गांव-गांव तक पहुंचाने ब्लॉक एवं जिला पदाधिकारी की महती भूमिका होगी उन्होंने प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें 18 दिसम्बर को ही पूरे प्रदेश में एक साथ जयंती मनाते हुए सभी जैत खाम में पालो चढ़ाना है। अन्य दिन का आयोजन गुरु उत्सव समारोह के रूप में आयोजित किया जा सकता हैं।

🌺🌺 कफ़न पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा केवल परिवार के लोग ही कपड़ा डालेंगे बाकी लोग स्वेच्छा से सहयोग राशि देंगे। प्रदेश में क्रियाशील सामाजिक संगठनों से एकीकरण हेतु समन्वय बनाकर कार्य करेंगे। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।। कार्यक्रम को प्रदेश महासचिव मोहन बंजारे सह सचिव दिनेश बंजारे ने भी संबोधित करते हुए प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज संगठन के बारे में विस्तृत जानकारी दिए।

सर्व सम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष पदाधिकारी का निर्वाचन मनोनयन किया गया। जिसमें मनोहर कुर्रे अध्यक्ष, परमेश्वर सुमन, गोफेलाल भार्गव , संजय रॉय गुरुजी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। सचिव प्रमेन्द्र गेंदले, कोषाध्यक्ष तुकाराम भार्गव, सह सचिव विजय धीरज, मीडिया प्रभारी रामगोपाल भार्गव, प्रवक्ता उदय भार्गव को बनाया गया। युवा प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष अशीष बर्मन को बनाया गया उपाध्यक्ष में नीतीश बंजारे, तरेंद्र बर्मन विजय कुमार को नियुक्त किया गया। योगेश कुमार भारती सचिव,स्वराज सुमन सह सचिव, मनोज राय कोषाध्यक्ष, अजय कुमार चंद्रसेन को मीडिया प्रभारी युवा प्रकोष्ठ नियुक्त किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष डी एल डहरिया, राजमहंत दशेराम खांडे, जे पी कोसले,दिनेश लहरे सत्यम खूंटे युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष महेन्द्र भारद्वाज,एच आर मनहर एम एस डहरिया,जी पी भास्कर अमित पाटले ,सुनीता पाटले,आर डी चेलक, सुशील बंजारे सहदेव जोशी अशोक मंडले, सुखनंदन बघेल विजेंद्र रात्री शिवकुमार बंजारे सीडी टंडन उषा भास्कर कौशल सोनी संतोष कुमार,के पी पाटले, नरेंद्र कुमार बर्मन मोहन महिलांगे हेमू भास्कर अलख गेंद्रे, रवि सोनवानी राजू जांगड़े प्रदीप जांगड़े, विमल भारद्वाज जानू टंडन सत्यजीत, तुकाराम भार्गव राजेश डहरिया, योगेश्वर महेश्वरी, इंद्रजीत,प्रमुख रुप से उपस्थित थे। जय सतनाम।।

समाचार संकलन : अनिल बघेल ABN

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts