Sat, 12 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह

पत्रकारिता पर आपातकाल जैसा प्रहार! शाहीन खान और नफीस खान के मामले में परिषद ने जताया विरोध

बिलासपुर में मनाया गया तर्कवादी पत्रकार गौरी लंकेश का स्मृति शहादत दिवस

संकुल स्तरीय विदाई एवं शिक्षक सम्मान समारोह में 31 शिक्षकों का सम्मान

सूचना

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पंचायत चुनाव में नहीं चलेगा आधार कार्ड-वोटर आईडी, 21 साल से कम उम्र में बनीं सरपंच; इलेक्शन कैंसिल

छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूलों के बदले नियम... अब NOC की जरूरत खत्म, 'नेशनल', 'इंटरनेशनल' लिखना हुआ बैन

स्पोर्ट्स : आईपीएल की विजेता टीम को मिलेंगे 20 करोड़, अन्य टीमों की प्राइज मनी क्या होगा?

Abhyuday Bharat News / Sun, May 31, 2026 / Post views : 187

Share:

आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच है। इस मैच की विजेता टीम को प्राइज मनी के रूप में बीसीसीआई से 20 करोड़ रुपये मिलेंगे।

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का सफर खिताबी मुकाबले तक पहुंच गया है। 10 टीमों के बीच 73 मुकाबलों के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस ने फाइनल में जगह बनाई है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच खिताबी मुकाबला होगा। दोनों ही टीमें दूसरी बार खिताब जीतने की कोशिश करेंगे। आरसीबी डिफेंडिंग चैंपियन है तो गुजरात ने 2022 में अपने डेब्यू सीजन में ही खिताब जीत लिया था।

आईपीएल 2026 की प्राइज मनी

बीसीसीआई नेआईपीएल 2026के लिए 46.5 करोड़ से ज्यादा का प्राइज मनी रखा है। लीग का खिताब जीतने वाली टीम को प्राइज मनी के रूप में 20 करोड़ रुपये मिलेंगे। वहीं खिताबी मुकाबले में हारने वाली टीम को 13 करोड़ रुपये से संतोष करना पड़ेगा।

इसके साथ ही प्लेऑफ से बाहर होने वाली टीमों को भी पैसे मिलते हैं। क्वालीफायर-2 में हारने वाली और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को ₹7 करोड़ मिलेंगे। राजस्थान रॉयल्स की टीम को क्वालीफायर में हार मिली थी। वहीं चौथे स्थान पर रहे सनराइजर्स हैदराबाद के हिस्से में साढ़े 6 करोड़ रुपये आएंगे।

2016 से विजेता को 20 करोड़ मिल रहे

आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी। पहले दो सीजन विजेता टीम को 4 करोड़ 80 लाख रुपये की प्राइज मनी मिली। 2010 से 2013 के बीच विजेतओं को 10-10 करोड़ मिले। 2014 और 2015 में 15 करोड़ की इनामी राशि मिली। 2016 से 2019 के बीच बीसीसीआई ने विजेता टीम को 20 करोड़ रुपये दिए लेकिन 2020 में कोविड के साल इसे 10 करोड़ कर दिया गया। 2021 से फिर से विजेता टीम को 20 करोड़ रुपये मिल रहे हैं।



व्यक्तिगत अवॉर्ड्स की प्राइज मनी

मोस्ट वैल्यूएबल खिलाड़ी- 15 लाख रुपये
ऑरेंज कैप विजेता- 10 लाख रुपये
पर्पल कैप विजेता- 10 लाख रुपये
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीरीज- 10 लाख रुपये
फेयर प्ले अवॉर्ड- 10 लाख रुपये
कैच ऑफ द सीजन- 10 लाख रुपये

Tags :

Sports

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts