Sat, 12 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह

पत्रकारिता पर आपातकाल जैसा प्रहार! शाहीन खान और नफीस खान के मामले में परिषद ने जताया विरोध

बिलासपुर में मनाया गया तर्कवादी पत्रकार गौरी लंकेश का स्मृति शहादत दिवस

संकुल स्तरीय विदाई एवं शिक्षक सम्मान समारोह में 31 शिक्षकों का सम्मान

सूचना

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पंचायत चुनाव में नहीं चलेगा आधार कार्ड-वोटर आईडी, 21 साल से कम उम्र में बनीं सरपंच; इलेक्शन कैंसिल

छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूलों के बदले नियम... अब NOC की जरूरत खत्म, 'नेशनल', 'इंटरनेशनल' लिखना हुआ बैन

Sports : इंग्लैंड में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के लिए होगा अलग ड्रेसिंग रूम, ICC नियमों के तहत लिया गया फैसला, जानिए वजह

Abhyuday Bharat News / Thu, Jun 25, 2026 / Post views : 155

Share:

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी (15 वर्ष) को इंग्लैंड दौरे के दौरान टीम के अन्य वरिष्ठ खिलाड़ियों से अलग ड्रेसिंग रूम और चेंजिंग रूम का उपयोग करना होगा। यह निर्णय ICC और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) की अंडर-16 खिलाड़ियों से जुड़ी सेफगार्डिंग (बाल सुरक्षा) नीति के तहत लिया गया है।

ICC और ECB की सेफगार्डिंग नीति के तहत फैसला

जानकारी के अनुसार, ICC द्वारा वर्ष 2019 में लागू की गई बाल सुरक्षा नीति के तहत 16 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ियों को वयस्क खिलाड़ियों के साथ एक ही चेंजिंग रूम साझा करने की अनुमति नहीं होती। इसी नियम के चलते इंग्लैंड दौरे पर वैभव सूर्यवंशी के लिए अलग चेंजिंग रूम और वॉशरूम की व्यवस्था की गई है।

हाल ही में श्रीलंका ए के खिलाफ ट्रायंगुलर सीरीज के फाइनल में उन्होंने मात्र 29 गेंदों में 94 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। इस दौरान 11 गेंदों में अर्धशतक लगाकर उन्होंने लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड भी बनाया।

अब सभी की नजरें डेब्यू पर

अब सभी की नजरें आयरलैंड के खिलाफ होने वाले टी20 मुकाबले पर टिकी हैं। अगर वैभव सूर्यवंशी को इस मैच में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का मौका मिलता है, तो वे भारत के सबसे युवा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बन जाएंगे।

फिलहाल यह रिकॉर्ड महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है, जिन्होंने 18 दिसंबर 1989 को पाकिस्तान के खिलाफ 16 साल 238 दिन की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण कर इतिहास रचा था। अब वैभव उनके इस 37 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने की ओर बढ़ रहे हैं।

भारत का आयरलैंड दौरा 26 जून से शुरू हो रहा है, जिसमें दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जाएंगे। यदि वैभव को पहले ही मैच में खेलने का अवसर मिलता है, तो वे मात्र 15 साल 91 दिन की उम्र में डेब्यू कर एक नया भारतीय रिकॉर्ड स्थापित कर सकते हैं।

खेलों में कड़े सेफगार्डिंग नियम क्यों?

खेल जगत में पिछले वर्षों में नाबालिग खिलाड़ियों के साथ यौन शोषण, मानसिक प्रताड़ना और सुरक्षा को लेकर कई गंभीर घटनाएं सामने आने के बाद ICC, FIFA और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने सख्त सेफगार्डिंग नियम लागू किए हैं, जिनमें ‘नो 1-ऑन-1’ और अलग चेंजिंग रूम जैसी व्यवस्थाएं शामिल हैं।

Tags :

SORTS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts