Wed, 22 Apr 2026
Logo

ब्रेकिंग

ये भारत की ताकत! पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गरजे जगुआर, सुखोई, MI17 और तेजस, उधर पाकिस्तान के उड़े होंगे होश

कागजों में 200% निष्पादन…! जमीन पर ओवरफ्लो…CSEB के आंकड़ों पर उठे बड़े सवाल

कोरबा में राख परिवहन घोटाले का खुलासा: आधा लोड, पूरा भुगतान… करोड़ों की बंदरबांट का खेल!

राखड़ डंपिंग से ग्रामीण परेशान: लोतलोता में शादी-ब्याह तक प्रभावित, कार्रवाई की मांग

मुंगेली में डिलीवरी देनी थी, सीट के नीचे बना रखा था विशेष चेंबर, पुलिस ने जब्त किया 23 लाख रुपये का गांजा

'पश्चिम बंगाल में बनेगी बीजेपी की सरकार', सीएम विष्णुदेव साय का दावा, कहा- वहां लोगों में TMC के खिलाफ गुस्सा

अधिकारी के पालतू तोते को पेड़ से उतारने के लिए पहुंची फायर ब्रिगेड, हजारों लीटर पानी बहाया, नारायणपुर में अजीब मामला

सीएम योगी बंगाल में पलट देंगे ममता दीदी की सरकार? दिल्ली-बिहार चुनाव में ऐसा जबरदस्त स्ट्राइक रेट, खूब चला जादू

शाहरुख खान की 'KING' ने रिलीज से पहले ही कमा लिए ₹250 करोड़, दिसंबर में 'डर नहीं दहशत' की तैयारी

'जूड़ा ना लगाया तो 200 रुपये जुर्माना',लेंसकार्ट के बाद अब लखनऊ के लोहिया संस्‍थान में आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए फरमान

सूचना

HELTH : मुंहासों के दाग हटाने के लिए शहद का इन 4 तरीकों से करें इस्तेमाल, मिलेगी निखरी-बेदाग त्वचा

Abhyuday Bharat News / Tue, Jan 27, 2026 / Post views : 139

Share:

मुंहासों के निशान या दाग-धब्बे हटाने के लिए शहद फायदेमंद साबित हो सकता है। जानें प्रयोग के 4 तरीके

Honey For Acne Scars In Hindi: चेहरे पर एक्ने या मुंहासे की समस्या का सामना कई लोगों को करना पड़ता है। धूल-मिट्टी, प्रदूषण, खराब लाइफस्टाइल, तनाव और गलत प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के कारण अक्सर चेहरे पर पिंपल्स हो जाते हैं। मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए अक्सर लोग तरह-तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। इनसे पिंपल्स तो ठीक हो जाते हैं। लेकिन मुंहासों के दाग-धब्बे त्वचा पर रह जाते हैं। मुंहासों के निशान देखने में काफी भद्दे लगते हैं और चेहरे की खूबसूरती को कम कर सकते हैं। ऐसे में, मुंहासों के निशान से छुटकारा पाने के लिए आप शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, शहद त्वचा की कई समस्याओं को दूर करने में प्रभावी है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो चेहरे पर मौजूद डेड स्किन और एक्स्ट्रा ऑयल को रिमूव करते हैं। शहद न सिर्फ त्वचा को मॉइश्चराइज करता है, बल्कि मुंहासों और उनके दाग-धब्बों को साफ करने में भी मदद करता है। चेहरे पर शहद लगाने से त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है। अब आप सोच रहे होंगे कि शहद से पिंपल के निशान कैसे हटाएं? इस लेख में हम आपको शहद की मदद से मुंहासों के दाग-धब्बे हटाने के 4 तरीके बता रहे हैं -

इस पेज पर:-

  • शहद से पिंपल के निशान कैसे हटाएं? - How To Use Honey For Acne Scars In Hindi

  • कच्चा शहद

  • शहद और नींबू

  • शहद और हल्दी

  • शहद और एलोवेरा

  • शहद से पिंपल के निशान कैसे हटाएं? - How To Use Honey For Acne Scars In Hindi

    कच्चा शहद 

    चेहरे से मुंहासों के निशान हटाने के लिए आप सिर्फ शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। शहद डेड स्किन और गंदगी को रिमूव करता है और त्वचा को मॉइश्चराइज भी करता है। इसमें विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो त्वचा की रंगत सुधारने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच कच्चा शहद लें। इसे चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें। ऐसा रोज करने से एक्ने के दाग धीरे-धीरे हल्के पड़ने लगेंगे।

  • शहद और नींबू

    शहद और नींबू का मिश्रण मुंहासों के निशान को मिटाने में काफी प्रभावी हो सकता है। नींबू में सिट्रिक एसिड होता है, जो त्वचा के दाग-धब्बों को साफ करने के साथ ही त्वचा की रंगत सुधारने में भी करने में मदद करता है। वहीं, शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण होता है, जो मुंहासों के साथ-साथ मुंहासों के निशान को हटाने में भी फायदेमंद होता है। इसके इस्तेमाल से त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है। इसके लिए आप एक बाउल में एक चम्मच शहद लें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 15 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद चेहरे को पानी से धो दें। बेहतर रिजल्ट के लिए हफ्ते में एक से दो बार इसका उपयोग करें।

  • Honey-For-Acne-Scar

  • इसे भी पढ़ें: मुंहासों के निशान हटाने के लिए हल्दी का इन 4 तरीकों से करें इस्तेमाल, मिलेगी साफ और बेदाग त्वचा

    शहद और हल्दी

    शहद और हल्दी, दोनों त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इन दोनों में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा के मुंहासों और दाग-धब्बों को हटाने में मदद करता है। मुंहासों के निशान हटाने के लिए आप शहद और हल्दी का फेस पैक लगा सकते हैं। इससे त्वचा की रंगत में भी सुधार होता है। इसके लिए आप एक कटोरी में एक चम्मच शहद लें। इसमें एक चुटकी हल्दी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 10-15 मिनट बाद पानी से चेहरा धो लें। आप सप्ताह में 2-3 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • शहद और एलोवेरा 

    अगर आपके चेहरे पर मुंहासों के निशान हैं, तो आप शहद और एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल लें। इसमें एक चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाकर 5-10 मिनट हल्के हाथों से मसाज करें। करीब 20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपको मुंहासों और मुंहासों के दाग-धब्बों से छुटकारा मिलेगा। साथ ही, त्वचा नैचुरली ग्लोइंग भी बनेगी।

    इसे भी पढ़ें: मुंहासों से हैं परेशान तो घर पर बनाएं फलों के ये फेस मास्क, जल्द समस्या होगी दूर

    मुंहासों के निशान हटाने के लिए आप इन 4 तरीकों से शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो प्रयोग करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।

Tags :

ट्रेंडिंग न्यूज

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts