Wed, 29 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर

WTC 2027 फाइनल की रेस में टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ जीत क्यों है अहम? जानिए पूरा समीकरण

नए शिक्षामंत्री पर प्रियंका गांधी के बयान पर हंगामा, रिजिजू बोले- चरित्र हनन किया, माफ़ी मांगे

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का दिया नाम....

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक....

सूचना

Sports : वैभव बने सीजन के सबसे बड़े अवार्ड विनर, रबाडा ने जीती पर्पल कैप, जानिए किसे मिला कौन सा सम्मान

Abhyuday Bharat News / Mon, Jun 1, 2026 / Post views : 155

Share:

आईपीएल सीजन 19 रिकॉर्ड्स और शानदार प्रदर्शनों के नाम रहा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीती, जबकि वैभव सूर्यवंशी ने ऑरेंज कैप से लेकर कई बड़े अवार्ड अपने नाम किए। वहीं कगिसो रबाडा ने पर्पल कैप जीती और कई खिलाड़ियों ने अलग-अलग श्रेणियों में अवार्ड हासिल किए। आइए जानते हैं IPL 2026 में किस खिलाड़ी और टीम को कौन-कौन से सम्मान मिले।

वैभव सूर्यवंशी ने जीती ऑरेंज कैप

राजस्थान रॉयल्स का खिताब जीतने का सपना भले ही अधूरा रह गया, लेकिन टीम के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पूरे सीजन छाए रहे। उन्होंने 16 मैचों में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की। फाइनल तक गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल और साई सुदर्शन भी इस रेस में बने हुए थे, लेकिन खिताबी मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल सके। इसका फायदा वैभव को मिला और वह सीजन के सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने।

वैभव ने जीते इमर्जिंग प्लेयर, सुपर स्ट्राइकर और सुपर सिक्स अवार्ड

वैभव सूर्यवंशी का दबदबा सिर्फ ऑरेंज कैप तक सीमित नहीं रहा। उन्हें आईपीएल 2026 का इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन चुना गया। इसके अलावा उन्होंने सुपर स्ट्राइकर ऑफ द ईयर का अवार्ड भी अपने नाम किया। पूरे सीजन में उनका स्ट्राइक रेट 237.3 रहा, जो टूर्नामेंट में सबसे बेहतर था।

छक्कों के मामले में भी उनका कोई मुकाबला नहीं रहा। वैभव ने पूरे सीजन में 72 छक्के लगाकर सुपर सिक्स अवार्ड जीता। इसके साथ ही उन्होंने 2012 में क्रिस गेल द्वारा बनाए गए एक सीजन में 59 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़कर नया इतिहास रच दिया।

पर्पल कैप पर कगिसो रबाडा का कब्जा

गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 29 विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम की। वहीं आरसीबी के भुवनेश्वर कुमार 28 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर रहे और सिर्फ एक विकेट से यह सम्मान जीतने से चूक गए।

पंजाब किंग्स को मिला फेयर प्ले अवार्ड

आईपीएल 2026 का फेयर प्ले अवार्ड पंजाब किंग्स के नाम रहा। टीम ने भले ही प्लेऑफ में जगह नहीं बनाई, लेकिन पूरे सीजन खेल भावना और अनुशासन के मामले में शानदार प्रदर्शन किया। यही वजह रही कि उसे इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया।

मनीष पांडे बने कैच ऑफ द सीजन के विजेता

मनीष पांडे को आईपीएल 2026 का कैच ऑफ द सीजन अवार्ड दिया गया। कोलकाता नाइट राइडर्स और आरसीबी के बीच खेले गए मुकाबले में उन्होंने टिम डेविड का शानदार कैच पकड़कर सभी को हैरान कर दिया था। यह कैच पूरे सीजन के सर्वश्रेष्ठ कैच के रूप में चुना गया।

मोहम्मद सिराज ने डाली सबसे ज्यादा डॉट गेंदें

गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने पूरे सीजन में कसी हुई गेंदबाजी की। उन्होंने 172 डॉट गेंदें फेंकीं, जो किसी भी गेंदबाज द्वारा सबसे ज्यादा रहीं। इसके लिए उन्हें इस श्रेणी का अवार्ड दिया गया।

चौकों के मामले में साई सुदर्शन सबसे आगे

गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने पूरे सीजन में 75 चौके लगाए। वह सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज रहे और इस श्रेणी में शीर्ष स्थान हासिल किया।

IPL 2026 Awards Winners List

अवार्ड

विजेता

IPL 2026 चैंपियन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)

ऑरेंज कैप

वैभव सूर्यवंशी (776 रन)

पर्पल कैप

कगिसो रबाडा (29 विकेट)

इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन

वैभव सूर्यवंशी

सुपर स्ट्राइकर ऑफ द ईयर

वैभव सूर्यवंशी (स्ट्राइक रेट 237.3)

सुपर सिक्स अवार्ड

वैभव सूर्यवंशी (72 छक्के)

फेयर प्ले अवार्ड

पंजाब किंग्स

कैच ऑफ द सीजन

मनीष पांडे

सबसे ज्यादा डॉट बॉल

मोहम्मद सिराज (172)

सबसे ज्यादा चौके

साई सुदर्शन (75)

IPL 2026 में जहां RCB ने लगातार दूसरी बार चैंपियन बनकर अपनी बादशाहत कायम रखी, वहीं वैभव सूर्यवंशी ने व्यक्तिगत उपलब्धियों के मामले में पूरे सीजन पर राज किया। ऑरेंज कैप, इमर्जिंग प्लेयर, सुपर स्ट्राइकर और सुपर सिक्स जैसे चार बड़े अवार्ड जीतकर उन्होंने खुद को सीजन का सबसे बड़ा स्टार साबित कर दिया।

Tags :

SORTS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts