Sat, 12 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह

पत्रकारिता पर आपातकाल जैसा प्रहार! शाहीन खान और नफीस खान के मामले में परिषद ने जताया विरोध

बिलासपुर में मनाया गया तर्कवादी पत्रकार गौरी लंकेश का स्मृति शहादत दिवस

संकुल स्तरीय विदाई एवं शिक्षक सम्मान समारोह में 31 शिक्षकों का सम्मान

सूचना

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पंचायत चुनाव में नहीं चलेगा आधार कार्ड-वोटर आईडी, 21 साल से कम उम्र में बनीं सरपंच; इलेक्शन कैंसिल

छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूलों के बदले नियम... अब NOC की जरूरत खत्म, 'नेशनल', 'इंटरनेशनल' लिखना हुआ बैन

ABN NEWS :- देश दुनिया : जब ट्रंप की बात पर पीएम मोदी अपनी हंसी नहीं रोक पाए, जानें अमेरिकी राष्ट्रपति ने ऐसा क्या कहा?

Abhyuday Bharat News / Thu, Jun 18, 2026 / Post views : 138

Share:

फ्रांस के एवियन में आयोजित जी7 सम‍िट (G7 summit) के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और डोनाल्‍ड ट्रंप की द्विपक्षीय मुलाकात हुई। द्विपक्षीय बैठक के दौरान पीएम मोदी ने ट्रंप के सामने ओमान में भारतीय नाविकों की हुई मौत का मुद्दा उठाया। वहीं ट्रंप ने कहा- जब तक मैं प्रेसिडेंट हूं, व्हाइट हाउस में मोदी का हमेशा अच्छा दोस्त मौजूद रहेगा। इस दौरान ट्रंप ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। दोनों की बातचीत के दौरान एक पल ऐसा भी आया कि ट्रंप की बात पर पीएम मोदी अपनी हंसी नहीं रोक पाए और खिलखिलाकर हंस पड़े।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने बैठक में प्रधानमंत्री मोदी को दिखने में ‘फरिश्ता’ जैसा अच्छा बताया, लेकिन व्यापारिक मामलों में उनको एक ‘सख्त बिजनेसमैन’ करार दिया। करीब एक साल बाद दोनों देशों के नेताओं बीच हुई मुलाकात इसलिए भी अहम है, क्योंकि कुछ समय पहले ट्रंप ने भारत को ‘डूबती अर्थव्यवस्था’ और ‘नरक जैसी जगह’ तक कह दिया था।

वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने मजाकिया अंदाज में कहा किआप इस आदमी को देखिए, ये बहुत खूबसूरत दिखते हैं। बिल्कुल किसी फरिश्ते की तरह। हालांकि इनकी सरलता को कभी भी कमजोर मत आंकिएगा। ये बातचीत के मामले में उतने ही ‘किलर’ हैं। ये बहुत सख्त व्यापारी (टफ ट्रेडर) हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति की ये बात सुनकर प्रधानमंत्री मोदी हंसने लगे।

जबकि दोनों नेताओं की बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देशों के अधिकारी भी तय किए गए लक्ष्यों को पूरा करने के लिए लगातार मिलकर काम कर रहे हैं। हमारी टीमें भी आपस में लगातार बातचीत और सहयोग कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले अमेरिका दौरे के बाद से दोनों देशों के बीच सहयोग काफी बढ़ा है। पिछले साल वॉशिंगटन में हमारी बेहद सफल बैठक हुई थी। उसके बाद से हमने अपने रिश्तों में नई गति और नई ऊर्जा दी है। दोनों देश कई क्षेत्रों में मिलकर काम कर रहे हैं।

हमारे बीच सबसे अच्छे रिश्ते – ट्रंप

ट्रंप ने दोनों देशों के रिश्तों को लेकर काफी सकारात्मक बातें कहीं। उन्होंने कहा हमारे बीच सबसे अच्छे रिश्ते हैं। उन्‍होंने कहा क‍ि मुझे नहीं लगता कि मेरे और प्रधानमंत्री मोदी के बीच या हमारे दोनों देशों के बीच इससे ज्यादा करीबी रिश्ता हो सकता है।

Tags :

# International News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts