Thu, 30 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

ज्ञान से प्रज्ञा तक की यात्रा और मानव चेतना का महापर्व

दिव्यांग राहुल आनंद के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग एवं प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना हेतु आर्थिक सहायता राशि की मांग

बिलासपुर-रायपुर रोड संदेश UP ढाबा में नारायणपुर सरपंच बिसाहू साहू का दबंगई, जमकर तोड़फोड़

सावन के पहले दिन खाली पड़ा बाबा केदार का दरबार, तीसरे दिन भी नहीं शुरु हो सकी यात्रा

थाईलैंड में 3 इंडियन टूरिस्ट का अपहरण, 5 भारतीय गिरफ्तार, आरोपी बोले – पाकिस्तानी के कहने पर किडनैपिंग की

अमित शाह से जवाब की मांग पर अड़ा विपक्ष, इधर संसद भवन में पीएम की बैठक, 5 केंद्रीय मंत्री मौजूद

पाकिस्तान पर भड़की महबूबा मुफ्ती, शहबाज सरकार को दे डाली वार्निंग, जानें क्या है पूरा मामला

भारी बारिश का कहर : उदंती नदी पर बन रहा 9 करोड़ का निर्माणाधीन पुल ढहा, छत्तीसगढ़-ओडिशा संपर्क प्रभावित,

सर्वांगीण विकास का भ्रम : जब खेल के मैदान मौन हो जाते हैं, तब शिक्षा अधूरी रह जाती है

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

सूचना

: विदेशियों को खूब लुभा रही इंडियन रेलवे की सबसे महंगी ट्रेन "महराजा "

Admin / Fri, Sep 6, 2024 / Post views : 297

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7 भारतीय रेल्वे के द्वारा विदेशी सैलानियों को आकर्षित करने के लिए शुरू की गई इस योजना में सर्वसुविधाओं से युक्त स्पेशल महाराजा ट्रेन में भारत के प्रमुख दर्शनीय स्थानों का भ्रमण कराने, आनंदमय सफर के साथ, राजसी भोजन, स्वादिष्ट नास्ता, विशेष भारतीय व्यजनों को बेहतर मेहमान नवाजी के साथ परोसा जाता है। सफ़र में कई भाषाओं में प्रशिक्षित गाइड के द्वारा विदेशी टूरिस्ट को प्राचीन भारतीय गौरवशाली कला]  संस्कृति] परम्पराओं का महत्व बताते हुए] भारतीय इतिहास] सांस्कृतिक धरोहर] ऐतिहासिक घटनाओं की जानकारी दी जाती हैं। इनमें से एक महाराजा स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन नई दिल्ली सफदरगंज रेल्वे स्टेशन में ख़डी है, जो शीघ्र विदेशी मेहमानों को लेकर अपने गन्तव्य पर रवाना होगी। देश की सबसे महंगी ट्रेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में एक शख्स ट्रेन में वर्ल्ड क्लास लग्जरी सुविधाओं के बारे में बता रहा है. यह वीडियो महाराजा ट्रेन  के सबसे महंगे कोच का हैA जिसके टिकट की कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे. महाराजा ट्रेन जैसा इसका नाम हैA वैसी ही इस ट्रेन में दी जाने वाली सुविधाएं हैं.   महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन को इंडियन रेलवे टूरिज्म कॉरपोरेशन की ओर से संचालित किया जाता है. यह ट्रेन देश के चार अलग-अलग रूटों पर चलाई जाती है. इन चार में से आप किसी एक रूट का चयन कर सकते हैं. यह सफर 7 दिन का होता है. आप सात दिन तक इस लग्जरी ट्रेन का मजा ले सकते हैं.    एक टिकट का किराया 20 लाख रुपये  महाराजा ट्रेन की अधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक इस ट्रेन के हर कोच में बड़ी-बड़ी खिडकियां, कॉम्प्लिमेंट्री मीनी बार, एयर कंडिशिनिंग, वाईफाई, लाइव टीवी, डीवीडी प्लेयर समेत कई लग्जरी सुविधाएं दी गई हैं. महाराजा एक्सप्रेस भारत की विरासत, भारत के खजाने, द इंडियन पैनोरमा और द इंडियन स्प्लेंडर नाम से चार अलग-अलग यात्राओं की पेशकश करती है. इस ट्रेन का किराया 5 लाख रुपये से लेकर 20 लाख रुपये तक है.   कितने तरह के हैं कोच महाराजा एक्सप्रेस में चार अलग-अलग प्रकार के कोच हैं, जिसमें डीलक्स केबिन, सुइट, जूनियर सुइट और प्रेसिडेंशियल सुइट शामिल हैं. इस ट्रेन में दो तरह का पैकेज पेश किया जाता है. एक 3 रात और 4 दिन का है और दूसरा 6 रात और 7 दिन का सफर है. सभी पर अलग-अलग किराया लागू होता है. वेबसाइट के अनुसार, डबल ऑक्यूपेंसी पर पर्सन में यह किराया सस्ता भी हो जाएगा. इसके अलावा एडल्ट और अन्य कैटेगरी पर किराया अलग-अलग है. 

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts