Wed, 10 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

बिजली की मांग को लेकर 48 गांवों के 500 ग्रामीणों ने खून से लिखा PM मोदी को पत्र, कहा...

TMC का कांग्रेस में विलय? सोनिया गांधी का ममता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का ऑफर, अभिषेक बनर्जी को पार्टी महासचिव

जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया आई, बोले- ‘सबसे बड़ी कसौटी…

ईरान का ‘मिशन बदलापुर’: अमेरिका के हमले के बाद पूरे खाड़ी में मचाया कोहराम, कतर से लेकर जॉर्डन तक अमेरिकी बेस पर किया हम

Alpha का धमाकेदार टीजर रिलीज, सबसे अलग किरदार में दिखेगी Alia Bhatt …

बांके बिहारी मंदिर में बड़ा हादसा: जर्जर मकान का छज्जा गिरा, सात श्रद्धालु घायल

एल्विश यादव ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के जवाब में बनाई ‘खरगोश जनता पार्टी’, बोले- बहस नहीं, पेस्ट कंट्रोल जरूरी

मार्क जकरबर्ग का बड़ा धमाकाः Meta भारत में खेलेगा पहला AI Data Center, रिलायंस इंडस्ट्रीज से मिलाया हाथ

चीन ने मरोड़ दी जापान की गर्दन, नहीं मानी अमेरिका की बात, भारत पर भी संकट?

12 साल में मोदी सरकार के 12 बड़े फैसले, जिसने बदल दी देश की राजनीति

सूचना

: चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि, देश के ऐसे महान युवा क्रांतिकारी जिनकी ललकार ने हिला दी अंग्रेजी हुकूमत की नींव

Admin / Thu, Feb 27, 2025 / Post views : 202

Share:

चंद्रशेखर आजाद एक व्यक्ति थे जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान लाखों युवाओं को संगठित और प्रेरित किया. 27 फरवरी 1931 को इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क में जब अंग्रेजों ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया तो उन्होंने अंग्रेजों का बहादुरी से मुकाबला किया और आखिर में खुद को गोली मारकर अपना बलिदान दे दिया.

जब भी भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर क्रांतिकारियों की बात होती है, तो चंद्रशेखर आजाद (Chandrashekhar Azad) का नाम बड़े गर्व के साथ लिया जाता है. 23 जुलाई 1906 को जन्में चंद्रशेखर आजाद ने 27 फरवरी 1931 को अपनी ही पिस्टल से खुद को गोली मार ली थी. उनकी पुण्यतिथि (Chandrashekhar Azad Death Anniversary) पर देश उन्हें याद कर रहा है. चंद्रशेखर आजाद एक ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान लाखों युवाओं को संगठित और प्रेरित किया. वे एक ऐसे महान युवा क्रांतिकारी थे, जिनकी ललकार ने अंग्रेजों की नींव हिलाकर रख दी. आजाद ने संकल्प लिया था कि वो कभी भी अंग्रजों के हाथों जीवित नहीं पकड़े जाएंगे और उन्होंने इस प्रण को आखिरी दम तक निभाया. 27 फरवरी 1931 को इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क में जब अंग्रेजों ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया तो उन्होंने अंग्रेजों का बहादुरी से मुकाबला किया और आखिर में खुद को गोली मारकर अपना बलिदान दे दिया.

आज, 27 फरवरी को हम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान नायक चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। चंद्रशेखर आजाद का जीवन देश की स्वतंत्रता के लिए समर्पित था, और उनका संघर्ष युवाओं के लिए आज भी एक प्रेरणा का स्रोत है। विद्यार्थियों को चंद्रशेखर आजाद के विचारों को जरूर पढ़ना चाहिए, ताकि वे स्वतंत्रता के वास्तविक अर्थ और उसकी असली कीमत को समझ सकें। तो उनके पुण्यतिथि पर उनके कुछ विचारों को जानें, जिससे हम जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

चंद्रशेखर एक महान नेता

चंद्रशेखर आजाद, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान नेता थे, जिनका सम्पूर्ण जीवन मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए समर्पित था। वे एक ऐसे क्रांतिकारी थे जिन्होंने भारतीय युवाओं को जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें प्रेरणा भी दी। चंद्रशेखर आजाद ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और देश की आजादी के लिए साहसिक संघर्ष किया।

“ऐसी जवानी का कोई महत्व नहीं, जो अपनी मातृभूमि के लिए काम न आ सके।”

“दूसरों से बेहतर बनने की बजाय, हर दिन अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ने की कोशिश करें, क्योंकि सफलता सिर्फ आपके और आपके बीच की लड़ाई है।”

गर अभी भी तुम्हारा खून नहीं खौला तो यह खून नहीं पानी हैं

देश के लिए मरना मत समझो शहादत, ये तो जिंदगी का उसूल है, ये तो नई जिंदगी की शुरुआत!

“मैं उस धर्म में विश्वास करता हूं जो स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे का संदेश देता है।”

“अगर कोई व्यक्ति राष्ट्र के प्रति समर्पित नहीं है, तो उसका जीवन निरर्थक है।”

 

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts