Wed, 16 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

: समाजसेवा की आड़ में ठगी: ममता शर्मा और संजय शर्मा पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज, पुलिस की दबिश के बाद दंपति फरार ।

Admin / Mon, Mar 3, 2025 / Post views : 288

Share:
रायपुर। खुद को समाजसेवी बताने वाली ममता शर्मा और उसके पति संजय शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी, गाली-गलौज, धमकी और वाहन हड़पने का गंभीर मामला दर्ज किया गया है। फरियादी अनिल कुमार साहू की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें आरोप सही पाए गए। अनिल साहू के मुताबिक, वर्ष 2021 में ममता शर्मा ने उसकी पत्नी की जमानत दिलाने के नाम पर विश्वास जीतकर एक स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर करवा लिए। इसके बाद ममता और संजय शर्मा ने अनिल की होंडा सिटी कार और पिकअप को धोखे से अपने कब्जे में ले लिया। जब अनिल ने अपनी गाड़ियां वापस मांगीं, तो उसे धमकाया गया और गालियां दी गईं। पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 294, 506 और 34 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए उनके रायपुर स्थित आवास पर दबिश दी गई, लेकिन वे पहले ही फरार हो चुके थे। फिलहाल पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। इस घटना के उजागर होने के बाद शहर में चर्चाएं तेज हो गई हैं, क्योंकि ममता शर्मा खुद को समाजसेवी के रूप में प्रचारित करती थी। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और संभावना जताई जा रही है कि अन्य पीड़ित भी सामने आ सकते हैं।  

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts