Fri, 15 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़: कोरबा में हाथियों का तांडव, फसलों को भारी नुकसान

अघोषित आपातकाल की ओर बढ़ रहा देश’— जयसिंह अग्रवाल का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई-ईंधन संकट पर उठाए सवाल...

’छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर वि

रायपुर : ’इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल डेका’

पति पत्‍नी और वो दो' मूवी रिव्‍यू

नमाज नहीं, लंदन से आएगी वाग्देवी की मूर्ति, भोजशाला परिसर मंदिर है, एमपी हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने दिल्ली में अमित शाह से की मुलाकात

आज का मौसम 15 मई: अगले 24 घंटे के अंदर 10 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेगी हवा IMD की चेतावनी

तेल-गैस पर हाहाकार, लंबा खिंच रहा पश्चिम एशिया संकट, रूसी तेल पर छूट बढ़ाए अमेरिका, भारत की मांग

बाकी वसूली किस्तों में की जाएगी, जनता चुकाएगी कीमत; पेट्रोल-डीजल दाम बढ़ने पर भड़के राहुल गांधी

सूचना

मध्यप्रदेश :- इंदौर न्यूज : राहुल निकला अब्दुल अजीज, पहले पिलाई रेड बुल, फिर जबरदस्ती बनाया हिंदू छात्रा का वीडियो, इंदौर महिला थाने में FIR

Abhyuday Bharat News / Sun, Apr 19, 2026 / Post views : 103

Share:

इंदौर में बीएससी की छात्रा के साथ पहचान छुपाकर दोस्ती, दुष्कर्म और जबरन धर्मांतरण का मामला सामने आया है। आरोपी अब्दुल अजीज पठान ने राहुल बनकर छात्रा को जाल में फंसाया और फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे कलमा पढ़ने पर मजबूर किया।

इंदौर: शहर में एक बार फिर पहचान छुपाकर प्यार और फिर प्रताड़ना का ऐसा मामला सामने आया है जिसने सुरक्षा और धार्मिक स्वतंत्रता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गर्ल्स कॉलेज की एक बीएससी छात्रा ने राहुल बनकर मिले अब्दुल अजीज पठान के खिलाफ महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। छात्रा का आरोप है कि आरोपी ने उसे न केवल नशे का आदी बनाया, बल्कि कलमा पढ़ने और इस्लाम कबूल करने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित भी किया।

राहुल बनकर मिला फिर रेड बुल में दिया नशा

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि करीब एक साल पहले उसकी मुलाकात खजराना निवासी राहुल से हुई थी। राहुल ने खुद को हिंदू बताकर दोस्ती की। एक दिन वह उसे घुमाने ले गया और कोल्ड ड्रिंक में कुछ सफेद पाउडर मिलाकर पिला दिया। इसके बाद खजराना स्थित घर ले जाकर उसे रेड बुल पिलाई, जिसे पीते ही छात्रा बेसुध हो गई। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने दुष्कर्म किया और छात्रा का नग्न वीडियो बना लिया।

ऐसे सामने आया अब्दुल का असली चेहरा

होश आने पर आरोपी ने अपनी असली पहचान अब्दुल अजीज पठान के रूप में उजागर की। उसने धमकी दी कि अगर छात्रा ने इस्लाम कबूल नहीं किया, तो वह उसका वीडियो वायरल कर देगा। डरी-सहमी छात्रा का महीनों तक शोषण होता रहा। आरोपी उसेजबरन हिजाबपहनाता और दोस्तों के सामने उसे मुसलमान बताकरलमा पढ़ने का दबावबनाता था।

गर्भवती हुई युवती तो बनाया शादी का दबाव

सितंबर 2025 में छात्रा गर्भवती हो गई। जब उसने शादी का दबाव बनाया, तो अब्दुल ने शर्त रखी कि पाक होने के बाद ही निकाह करेगा। आरोप है कि उसने छात्रा को जबरन गर्भपात की दवाइयां खिलाईं और जब उसकी तबीयत बिगड़ी, तो उसे अकेला छोड़कर भाग गया। छात्रा ने जब अब्दुल की दूसरी सगाई तुड़वाई, तो उसे जान से मारने की धमकियां मिलने लगीं।

वह मुझे डराता था कि अगर मैंने कलमा नहीं पढ़ा तो वह मुझे बदनाम कर देगा। उसने मुझे रखैल बनाकर रखा और मेरी पहचान मिटाने की कोशिश की। मुझे सिर्फ इंसाफ चाहिए।

पीड़िता (छात्रा)


करणी सेना का बड़ा ऐलान

पीड़िता की ढाल बनकर श्री राजपूत करणी सेना सामने आई है। प्रदेश अध्यक्ष सहेंद्र सिंह दीक्षित और अन्य पदाधिकारियों ने छात्रा को महिला थाने ले जाकर दुष्कर्म और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करवाया। करणी सेना ने चेतावनी दी है कि इंदौर में बढ़ते लव जिहाद के खिलाफ आगामी दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts