Tue, 28 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक....

तेजस्वी ने CM सम्राट चौधरी को बताया सड़क छाप अपराधी, बोले- छात्रों पर चलवाई AK-47 से गोली

EPFO 3.0 Update : UPI से PF क्लेम के लिए करना होगा थोड़ा और इंतजार, नए पोर्टल की तकनीकी दिक्कतों से टली सुविधा

तेज रफ्तार का कहर: थार ने टक्कर के बाद बाइक को चार किलोमीटर तक घसीटा, कई लोग बाल-बाल बचे, एक युवक गंभीर रूप से घायल

नीट पेपर लीक केस में पहले दिन ही टली फास्ट ट्रैक कोर्ट की सुनवाई, कार्यवाही 3 अगस्त तक स्थगित

रिलेशनशिप में धोखा! आशिक ने दी मौत की सजा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूचना

: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवक को बेरहमी से मौत के घाट उतारा गया.

Share:
अभ्युदय भारत न्यूज़ ABN Express News 24x7 बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवक को बेरहमी से मौत के घाट उतारा गया. इतना ही नहीं उसका हाथ और प्राइवेट पार्ट भी काट दिया गया. मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. इसके बाद एसडीएम की इजाजत से युवक के दफन शव को बाहर निकाला गया. फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर हत्या करने वाले आरोपियों की तलाश कर रही है. बलरामपुर जिले के सामरी थाना क्षेत्र के घुरलोटा जंगल टोंगरी में 35 साल के युवक की हत्या की गई. उसके हाथ की कलाई और गुप्तांग को काटकर शव को दफन कर दिया गया. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तहसीलदार की मौजूदगी में मौके से युवक के शव को कब्र से बाहर निकलवा. फिर बॉडी का पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला सही पाया गया. अब पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है. पुलिस कर रही आरोपी की तलाश दरअसल, पुलिस को सामरी थाना क्षेत्र के ग्राम डुमरखोली के ग्रामीणों ने 22 जुलाई को सूचना दी थी कि गांव के ही 35 साल के विनोद बिरजिया की हत्या 18 जुलाई को की गई. उसके एक हाथ की कलाई और गुप्तांग को काटकर गांव का ही मगधू बिरजिया झोले में लेकर घूम रहा था. इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों से मिली सूचना की तफ्तीश करते हुए घुरटोला जंगल टोंगरी पहुंची. फिर तहसीलदार और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम की मौजूदगी में दफनाए गए शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि 22 जुलाई की शाम ग्रामीणों से सूचना मिली थी. जांच पूरा करने के बाद कब्र से शव को निकाला गया है. वहीं मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपी की तलाश की जा रही है.

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts