Tue, 28 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर

WTC 2027 फाइनल की रेस में टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ जीत क्यों है अहम? जानिए पूरा समीकरण

नए शिक्षामंत्री पर प्रियंका गांधी के बयान पर हंगामा, रिजिजू बोले- चरित्र हनन किया, माफ़ी मांगे

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का दिया नाम....

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक....

सूचना

: बिलासपुर में जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू के घर एंटी करप्शन ब्यूरो का छापा, छापे में दस्तावेज, कैश, ज्वैलरी,एफडी और लाखों रूपए निवेश के मिले सबूत

Share:
अभ्युदय भारत न्यूज़ ABN EXPRESS NEWS 24x7 बिलासपुर
शिकायत के आधार पर शनिवार के तड़के एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों ने बिलासपुर में जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू के नूतन कॉलोनी स्थित मकान में दबिश दी।  एसीबी के अधिकारियों ने  जिला शिक्षा अधिकारी साहू  के निवास पर पहुंचकर  दस्तावेजों  को  खंगाला। रायपुर, बिलासपुर, कवर्धा के ठिकानों पर एसीबी को छापे में दस्तावेज, कैश, ज्वैलरी,एफडी और लाखों रूपए निवेश के मिले सबूत 
 इस कार्रवाई की सूचना स्थानीय पुलिस को भी नहीं दी गई।
जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू के निवास पर शनिवार के तड़के एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) के अधिकारियों ने दबिश दी है। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को भी नहीं दी गई है। इसके कारण जिले के अधिकारियों को भी देर तक इसकी भनक नहीं लग पाई। सुबह जब कालाेनी के निवासी जागे तो उन्हें पूरे मामले की जानकारी हुई। एसीबी के अधिकारियों के द्वारा  जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू  के निवास पर दस्तावेजों को खंगाला गया। टीआर साहू के रायपुर, बिलासपुर, कवर्धा के ठिकानों पर एसीबी को छापे में दस्तावेज, कैश, ज्वैलरी,एफडी और लाखों रूपए निवेश के  सबूत मिले हैं । नूतन कालोनी में रहने वाले जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू मूल रूप से कवर्धा के रहने वाले हैं। बताया जाता है कि उन पर भ्रष्ट्राचार के आरोप है। शिकायत के आधार पर शनिवार के तड़के एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों ने टीआर साहू के नूतन कॉलोनी स्थित मकान में दबिश दी। इस कार्रवाई की सूचना स्थानीय पुलिस को भी नहीं दी गई। इसके कारण जिले के अधिकारियों को इसकी भनक नहीं लग सकी। बताया जाता है कि जिला शिक्षा अधिकारी के कवर्धा स्थित मकान में भी दबिश दी गई है। बिलासपुर. जिले के प्रभारी शिक्षा अधिकारी टीकाराम साहू के द्वारा आय से अधिक अनुपातहीन सम्पत्ति की शिकायत मिलने के मामले में नया अपडेट आया है। शनिवार की सुबह बिलासपुर, कवर्धा और ऑफिस में की गई सर्च कारवाई के बाद एसीबी ईओडब्ल्यू टीम ने डीईओ टीआर  साहू के खिलाफ अलग अलग धाराओं के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिले के इंचार्ज डीईओ टी आर साहू के नूतन कॉलोनी स्थित सरकारी आवास, कवर्धा के निवास और ऑफिस में एसीबी ईओडब्ल्यू की टीम ने रेड कारवाई पूरी कर ली है। टीम को डीईओ साहू के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति जुटाने के मामले में मिली शिकायत के बाद यह कारवाई की गई। एसीबी ईओडब्ल्यू द्वारा जारी किए गए प्रेस नोट में बताया गया कि जिला शिक्षा अधिकारी, बिलासपुर के विरूद्ध अनुपातहीन सम्पत्ति की एफआईआर दर्ज कर सर्च कार्यवाही के बाद टीकाराम साहू के विरूद्ध अनुपातहीन सम्पत्ति की शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसकी जांच एवं सम्पत्ति के गोपनीय सत्यापन पश्चात् अपराध क्रमांक 30 / 2024, धारा – 13 (1) बी, 13 (2) भ्र.नि.अ. 1988 यथासंशोधित 2018 का अपराध दर्ज कर तीन अगस्त की तड़के उनके बिलासपुर / कवर्धा स्थित निवास स्थान और कार्यालय में सर्च कार्यवाही की गई। सर्च कार्यवाही पश्चात् शिकायत में उल्लेखित रायपुर, बिलासपुर/ कवर्धा स्थित अचल सम्पत्तियों के दस्तावेज के अतिरिक्त कैश, गहने, एफडी / एलआईसी में लाखों रूपये के निवेश से संबंधित दस्तावेज भी जप्त किये गये,प्रकरण में विवेचना जारी है। एसीबी ईओडब्ल्यू टीम ने डीईओ टीआर  साहू के खिलाफ अलग अलग धाराओं के तहत जुर्म तो दर्ज कर लिया है, अब देखना है कि शिक्षा विभाग के द्वारा ऐसे भ्रष्ट जिला शिक्षा अधिकारी के ऊपर क्या कार्यवाही की जाती है ...

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts