ब्रेकिंग
सूचना
ABN EXPRESS NEWS 24x7
मुंगेली में जमीन विवाद को लेकर 7 सगे भाइयों के बीच खूनी झड़प हो गया। इस झड़प में दो भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया है।
मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में जमीन विवाद के चलते सगे भाइयों के बीच खूनी झड़प हो गया। इस झड़प में दो भाइयों की मौत हो गई। वहीं डंडे से पीटने पर दो और भाई घायल हो गए। इस वारदात से गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया है। वहीं गांव की घेराबंदी करके 5 लोगों को हिरासत में लिया है। घटना के बाद से 4 आरोपी फरार हैं।
दरअसल, यह पूरी घटना फास्टरपुर थाना क्षेत्र के बुधवारा गांव की है। जमीनी विवाद के चलते शुरू हुई कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गया। 7 सगे भाइयों में विवाद इतना बढ़ा कि, दो भाइयों की मौत हो गई। इनमें कुछ ने दो भाइयों पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया और दो अन्य भाइयों को लाठ-डंडे से पीट-पीट कर घायल कर दिया। घटना में एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन