भूताही गांव में स्थित सीएएफ के 11वीं बटालियन के शिविर में आज सुबह जवान अजय सिदार ने अपनी सर्विस इंसास राइफल से गोलीबारी कर दी। इस घटना में जवान रूपेश पटेल और संदीप पांडेय की मौत हो गई।
CAF Soldier Firing: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के एक जवान द्वारा अपनी सर्विस राइफल से गोलीबारी किए जाने के कारण दो जवानों की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के सामरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत भूताही गांव में स्थित सीएएफ के 11वीं बटालियन के शिविर में आज सुबह जवान अजय सिदार ने अपनी सर्विस इंसास राइफल से गोलीबारी कर दी। इस घटना में जवान रूपेश पटेल और संदीप पांडेय की मौत हो गई औक जवान अंबुज शुक्ला और राहुल बघेल घायल हो गए।
Injured jawan
भूताही शिविर में वारदात
उन्होंने बताया कि बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में झारखंड की सीमा से लगे क्षेत्रों में नक्सली गतिविधियों को देखते हुए भूताही गांव में सीएएफ का शिविर बनाया गया है। भुताही शिविर में सीएएफ की 11 वीं बटालियन तैनात हैं। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 11.30 बजे सीएएफ जवान अजय सिदार ने सर्विस इंसास राइफल से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना में चार जवानों को गोली लगी। गोली लगने से जवान रूपेश पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। जब तीन घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा था तब संदीप पांडेय ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
Dead body of jawan Rupesh Patel
2 CAF jawans died: अंबुज शुक्ला के पैरों में मारी गोलियां
अजय सिदार ने रुपेश पटेल का सपोर्ट करने वाले जवान अंबुज शुक्ला के दोनों पैरों में गोलियां मारी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि एक अन्य जवान को गोलियां छूते (2 CAF jawans died) हुए निकल गईं। इस दौरान वहां मौजूद जवान राहुल बघेल ने अजय सिदार को किसी तरह पकडक़र काबू में किया।
सरगुजा क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग ने बताया कि घटना के बाद गोलीबारी करने वाले जवान सिदार को पकड़ लिया गया है तथा उससे पूछताछ की जा रही है। गर्ग ने बताया कि घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर है।
शॉक लगने से एक जवान की मौत
घटना की सूचना मिलते ही बलरामपुर के नक्सल ऑपरेशन एसपी शैलेष पांडेय भी घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने बताया कि गोलियां चलने से एक जवान संदीप पांडेय को शॉक लगा और वह गिर गया। उसे अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
Injured jawan
घायल जवान को किया गया रेफर
घटना के बाद आला अधिकारियों के निर्देश पर अन्य जवानों द्वारा मृत और घायल जवान को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी में भर्ती कराया गया।
जवान के शरीर में नहीं मिली गोलियां
शॉक लगने से मृत जवान संदीप पांडेय के संबंध में बीएमओ डॉ. सतीश पैंकरा का कहना है कि जवान के शरीर पर गोलियों के एक भी निशान नहीं मिले हैं। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा।