Fri, 19 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

जब अंग्रेज़ी अवसर बन जाए और संस्कृत बोझ : भारतीय शिक्षा की बदलती भाषा-चेतना पर एक गंभीर राष्ट्रीय प्रश्न

किसानों के लिये सलाह, माह जून 2026 के प्रमुख कृषि कार्य-डॉ.चंद्रशेखर खरे, वरिष्ट कृषि वैज्ञानिक

राज्यपाल ने रानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया

ममता बनर्जी की जान खतरे में…,’ दीदी की सुरक्षा में तैनात PSO को सुवेंदु सरकार ने हटाया, महुआ मोइत्रा गुस्से से हुईं लाल

भारत की लगातार दूसरी जीत, नीदरलैंड को 95 रन से हराया, श्री चरणी ने झटके 4 विकेट

Batwara 1947 से सामने आया स्टार्स का फर्स्ट लुक, Sunny Deol-Preity Zinta के साथ दिखेगी दमदार स्टारकास्ट …

अभिषेक बनर्जी गिरफ्तार होंगे! एमपी हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट पर लगी रोक हटाई, 6 साल पुराने मामले में आई मुसीबत

‘शिकारी नया है, जाल पुराना…,’ उद्धव ठाकरे की शिवसेना टूटने पर असदुद्दीन ओवैसी ने कसा तंज

18 June History : हल्दीघाटी युद्ध से लेकर पहले वर्ल्ड फूड प्राइज तक, जानिए आज के दिन की प्रमुख घटनाएं

जब ट्रंप की बात पर पीएम मोदी अपनी हंसी नहीं रोक पाए, जानें अमेरिकी राष्ट्रपति ने ऐसा क्या कहा?

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : CM साय ने अंडर-18 एशिया कप विजेता अवि मानिकपुरी को दी बधाई, कहा- युवा खिलाड़ी बढ़ा रहे प्रदेश का गौरव

Abhyuday Bharat News / Sun, Jun 14, 2026 / Post views : 58

Share:

रायपुर। भारतीय अंडर-18 हॉकी टीम के एशिया कप विजेता खिलाड़ी अवि मानिकपुरी ने रविवार को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अवि मानिकपुरी को अंडर-18 एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत में अहम योगदान के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा, अनुशासन और कड़ी मेहनत के दम पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अवि मानिकपुरी की उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने विश्वास जताया कि अवि आने वाले वर्षों में भारतीय हॉकी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की प्रतिभाएं अवसर मिलने पर वैश्विक मंच पर अपनी अलग पहचान बनाने में सक्षम हैं और अवि इसकी मिसाल हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। प्रदेश में खेल अधोसंरचना को मजबूत बनाने, आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाओं पर काम किया जा रहा है, जिससे युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिल रहा है।

उल्लेखनीय है कि बिलासपुर निवासी अवि मानिकपुरी देश के उभरते हुए हॉकी खिलाड़ियों में शामिल हैं। हाल ही में जापान में आयोजित अंडर-18 एशिया कप में उन्होंने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जिसमें अवि मानिकपुरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, महासचिव डॉ. मनीष श्रीवास्तव तथा अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे भी उपस्थित रहे।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts