Wed, 13 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

पीएम मोदी की अपील के बाद एक्शन में छत्तीसगढ़ सरकार, CM साय बोले- कारकेड घटाएंगे, EV को देंगे बढ़ावा

भोपाल में मुस्लिम युवक की पिटाई के बाद उबले समाज के लोग, आधी रात को ताजुल मस्जिद के पास प्रदर्शन, धारा-144 लागू

होर्मुज संकट के बीच एक्शन में एस. जयशंकर, नई दिल्ली में ईरान के विदेश मंत्री अराघची से इन मुद्दों पर बात

सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं से मजबूत हुआ रोजगार का आधार : मुख्यमंत्री साय….

साइकिल से दफ्तर पहुंचे एसपी और एएसपी

बीजापुर में तेंदूपत्ता संग्रहण का आगाज

कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

गेंदा की खेती से बढ़ी आय और बनी नई पहचान

'माफी से काम नहीं चलेगा', ब्राह्मणों पर बयान देकर फंसे राजकुमार भाटी, अजय राय की मांग- एक्शन लें अखिलेश यादव

कुछ लोग कारोबार में नुकसान से दुखी हो जाते हैं, प्रतीक की मौत पर अखिलेश ने किया ये क्या इशारा?

सूचना

: कलेक्टर एवं विधायक ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ के संदेश के साथ लगाए पौधे

Admin / Mon, Jul 8, 2024 / Post views : 224

Share:
आमजनों को पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ABN EXPRESS NEWS मुंगेली 08 जुलाई 2024 मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले एवं कलेक्टर राहुल देव ने आज मुंगेली विकासखंड के ग्राम छटन में ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ के संदेश के साथ पौधा लगाया। उन्होंने जिलेवासियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधा लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। विधायक मोहले ने पेड़-पौधों की उपयोगिता एवं महत्व बताते हुए सभी लोगों से पौधा लगाने की अपील की। कलेक्टर देव ने कहा की पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना जरूरी हैं। ये हमें जीवन के लिए आक्सीजन, खाने के लिए फल और गर्मी में छांव देते हैं। धरा को हरा-भरा करने एवं जीवन को बचाने के लिए सबको पौधारोपण का संकल्प लेते हुए एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान आक्सीजन की मात्रा बढ़ाने, धरती का तापमान कम करने, भूजल स्तर को ऊपर लाने और प्रदूषण नियंत्रण में महत्वपूर्ण योगदान करने में समर्थ होगा। कार्यक्रम में वनमंडलाधिकारी श्री संजय यादव ने पौधारोपण करते हुए जिलेवासियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय ने भी पौधारोपण किया। उन्होंने कहा की एक पेड़ मां के नाम के संदेश के साथ यह पौधारोपण अभियान निश्चित रूप से पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के साथ मां की सेवा के पवित्र भाव को मजबूती प्रदान करेगा। पौधारोपण कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला छटन के उत्साहित बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और फलदार एवं छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने की अपील की। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रजनी मानिक सोनवानी, मुंगेली एसडीएम श्रीमती पार्वती पटेल सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। गौरतलब है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के सुअवसर पर पौधा लगाकर ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान की शुरूआत की थी। उन्होंने इस अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रत्येक नागरिक से मां के सम्मान के स्वरूप में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने की अपील की थी।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts