Sat, 12 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह

पत्रकारिता पर आपातकाल जैसा प्रहार! शाहीन खान और नफीस खान के मामले में परिषद ने जताया विरोध

बिलासपुर में मनाया गया तर्कवादी पत्रकार गौरी लंकेश का स्मृति शहादत दिवस

संकुल स्तरीय विदाई एवं शिक्षक सम्मान समारोह में 31 शिक्षकों का सम्मान

सूचना

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पंचायत चुनाव में नहीं चलेगा आधार कार्ड-वोटर आईडी, 21 साल से कम उम्र में बनीं सरपंच; इलेक्शन कैंसिल

छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूलों के बदले नियम... अब NOC की जरूरत खत्म, 'नेशनल', 'इंटरनेशनल' लिखना हुआ बैन

: कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक लेकर शासकीय कार्यों की प्रगति का लिया जायजा

Share:

ABN EXPRESS NEWS 24x7

अधिकारी अनुशासन और समर्पण के साथ समय पर कार्यों की पूर्ति सुनिश्चित करें - कलेक्टर

बेमेतरा -  कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रणबीर शर्मा ने आज कलेक्ट्रेट के दिशा सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे विभागीय कामकाज की समीक्षा की। बैठक का उद्देश्य विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लेना और समय पर कार्यों की पूर्ति सुनिश्चित करना था।

समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिले में चल रहे धान खरीदी कार्य के दौरान कोचिया, बिचौलियों द्वारा किसी भी प्रकार से अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पाए जाने पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। बैठक में कलेक्टर ने धान खरीदी कार्य से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखें। उन्होंने जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में बारदाना, किसानों के लिए छाया, पेयजल सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए जिले में सुव्यस्थित ढंग से धान खरीदी कार्य करने के निर्देश दिए है। बैठक में कलेक्टर ने आगामी पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव के लिए किए जा रहे तैयारियों की जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी से ली। कलेक्टर ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी को आगामी निर्वाचन कार्य के लिए रिटर्निंग ऑफिसर की नियुक्ति, सेक्टर ऑफिसर की नियुक्ति, रूट चार्ट, स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्ष की स्थापना, मतदान केंद्रों की सुव्यस्थित स्थापना, मतदान दलों तथा सेक्टर ऑफिसर सहित अन्य संबंधित अधिकारियों के लिए वाहन आदि की जानकारी संकलित कर निर्धारित समय पर सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए | कलेक्टर ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, ई- केवायसी, आधार सीडिंग, लैंड सीडिंग की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए है। कलेक्टर द्वारा राशनकार्ड नवीनीकरण के कार्य, पीडीएस दुकानों के न्यायालयीन लंबित प्रकरण, राशनकार्डधारी सदस्यों के ई-केवाईसी की अद्यतन स्थिति, पीडीएस बारदाना संकलन आदि की जानकारी लेते हुवे आवश्यक निर्देश दिए गए। कलेक्टर द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका भर्ती प्रक्रिया के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई। बैठक में कलेक्टर द्वारा लोक सेवा गारंटी के लंबित प्रकरणों का तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए गए है। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने ई- श्रम पोर्टल में श्रमिको की एंट्री, पेंशन प्रकरण, जल जीवन मिशन के कार्य आदि की भी जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा सहकारिता विभाग, लोक निर्माण विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग, पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए | बैठक में कलेक्टर ने जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों के विभागीय कार्यों तथा प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्यों सहित अन्य आवश्यक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए है। साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा सभी विभागों में आमजनता से प्राप्त आवेदनों तथा समय सीमा के लंबित प्रकरणों का तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए गए। बैठक मे जिला पंचायत सीईओ टेकचंद अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर द्वेय अंकिता गर्ग, प्रकाश भारद्वाज, सर्व एसडीएम व जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे |

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts