Sun, 13 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह

पत्रकारिता पर आपातकाल जैसा प्रहार! शाहीन खान और नफीस खान के मामले में परिषद ने जताया विरोध

बिलासपुर में मनाया गया तर्कवादी पत्रकार गौरी लंकेश का स्मृति शहादत दिवस

संकुल स्तरीय विदाई एवं शिक्षक सम्मान समारोह में 31 शिक्षकों का सम्मान

सूचना

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पंचायत चुनाव में नहीं चलेगा आधार कार्ड-वोटर आईडी, 21 साल से कम उम्र में बनीं सरपंच; इलेक्शन कैंसिल

छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूलों के बदले नियम... अब NOC की जरूरत खत्म, 'नेशनल', 'इंटरनेशनल' लिखना हुआ बैन

: संभावित सड़क दुर्घटना वाली जगहों का चिन्हांकन कर आवश्यक उपाय करें सुनिश्चित: कलेक्टर

Admin / Tue, Jul 9, 2024 / Post views : 410

Share:
ABN EXPRESS NEWS
बिलासपुर
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए कई अहम फैसले 
हेलमेट व सुरक्षा बैल्ट लगाकर नियंत्रित गति से वाहन चलाने की अपील
बिलासपुर, 9 जुलाई 2024/सड़क दुर्घटनाओं के कारण एवं इसे रोकने के उपायों के संबंध में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्टर श्री अवनीश शरण की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कलेक्टर एवं एसपी श्री रजनेश सिंह ने अधिकारियों को जिले के संभावित दुर्घटना वाली जगहों का चिन्हांकन कर आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए। बैठक में इन उपायों पर सभी ने विचार-मंथन किया। उन्होंने दुर्घटना रहित यात्रा के लिए नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी नागरिकों से हेलमेट व सुरक्षा बैल्ट लगाकर नियंत्रित गति से वाहन चलाने की अपील की। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए।
  बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को सड़क में घूमने वाले आवारा मवेशियों  मुख्यमार्ग से हटाने प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। बताया गया कि ग्रामीण इलाकों में जनचौपाल लगाया जा रहा है जहां पशुपालकों को इस संबंध में जागरूक किया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने, तेज गति से वाहन चलाने एवं हेलमेट नहीं लगाने की वजह से सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। उन्होंने अभियान चलाकर इसकी जांच के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि पुलिस विभाग द्वारा ई-चालान के 22 हजार 334 प्रकरणों में एक करोड़ 56 लाख 24 हजार शमनशुल्क लिया गया। एसपी  रजनेश सिंह ने बताया कि जिले में निजात नशा विरोधी अभियान चलाया जा रहा है जिसके जरिए लोगों को नशे से दूर रहने लगातार जागरूक किया जा रहा है।
  कलेक्टर ने स्कूलों एवं कॉलेजों में यातायात जागरूकता के लिए कार्यक्रम आयोजित करने कहा। आरटीओ ने बताया कि जनवरी 2023 से जून 2024 तक 19 हजार 212 लर्निंग लाइसेंस जारी किया गया है। बैठक में एडीशनल एसपी यातायात ने बताया कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। तेज रफ्तार से गाडी चलाने वाले, यातायात संकेत उल्लंघन करने वाले, शराब पीकर वाहन चलाने वाले और वाहन चलाते समय मोबाईल पर बात करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूकर करने चौक-चौराहों एवं प्रमुख मार्गो में जिंगल द्वारा लगातार सड़क सुरक्षा से जुड़ी तमाम जानकारी दी जा रही है। बैठक में सीईओ जिला पंचायत आरपी चौहान, एडीशनल कलेक्टर तन्मय खन्ना, एडीएम  आरए कुरूवंशी, एडीशनल एसपी यातायात  नीरज चन्द्राकर, एडीशनल एसपी शहर  उमेश कश्यप, आरटीओ  आनंदस्वरूप तिवारी सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts