Fri, 31 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

डमी प्रवेश पर प्रतिबंध की मांग : शिक्षाविद अमित गौड़

अगस्त महीना क़े परमुख खेती किसानी करें बर किसान मन ल सलाह

ज्ञान से प्रज्ञा तक की यात्रा और मानव चेतना का महापर्व

दिव्यांग राहुल आनंद के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग एवं प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना हेतु आर्थिक सहायता राशि की मांग

बिलासपुर-रायपुर रोड संदेश UP ढाबा में नारायणपुर सरपंच बिसाहू साहू का दबंगई, जमकर तोड़फोड़

सावन के पहले दिन खाली पड़ा बाबा केदार का दरबार, तीसरे दिन भी नहीं शुरु हो सकी यात्रा

थाईलैंड में 3 इंडियन टूरिस्ट का अपहरण, 5 भारतीय गिरफ्तार, आरोपी बोले – पाकिस्तानी के कहने पर किडनैपिंग की

अमित शाह से जवाब की मांग पर अड़ा विपक्ष, इधर संसद भवन में पीएम की बैठक, 5 केंद्रीय मंत्री मौजूद

पाकिस्तान पर भड़की महबूबा मुफ्ती, शहबाज सरकार को दे डाली वार्निंग, जानें क्या है पूरा मामला

भारी बारिश का कहर : उदंती नदी पर बन रहा 9 करोड़ का निर्माणाधीन पुल ढहा, छत्तीसगढ़-ओडिशा संपर्क प्रभावित,

सूचना

: कुत्ता काटने से गायों की मौत, उनके दूध का बटा था प्रसाद… जिसने भी खाया उसे लग रही वैक्सीन

Admin / Tue, Aug 6, 2024 / Post views : 242

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7

छत्तीसगढ़ के गोंडाहूर के एक गांव में पागल कुत्ते ने दो दुधारू गायों को काट लिया. दो महीने बाद उनकी मौत हो गई. इस बीच उन गायों के दूध को पशु पालक ने बेच दिया था. उनके दूध से गांव में हुई कथा के दौरान प्रसाद बनाकर बांटा गया था.

छत्तीसगढ़ के गोंडाहूर में अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां के गांव में पागल कुत्ते ने दो दुधारू गायों को काट लिया. करीब दो महीने बाद दोनों गायों की रैबीज के कारण मौत हो गई. इस बीच पशु पालक ने उन गायों के दूध को गांव में बेच दिया. जो दूध बेचा गया उसका गांव में हुई सत्यनारायण की कथा के बाद प्रसाद बनाकर बांटा गया. जब गायों की मौत हुई तो ग्रामीणों में डर बैठ गया. स्वास्थ विभाग की टीम ने गांव में कैंप लगाकर ग्रामीणों को रैबीज के इंजेक्शन लगाए. ग्रामीणों के मुताबिक, पशु पालक को इसकी जानकारी थी. उसने गोपनीय तरीके से अस्पताल जाकर पहले ही रैबीज की वैक्सीन ले ली थी. घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल बन गया. ग्रामीणों में रैबीज फैलने का डर सताने लगा. हालांकि, स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इससे किसी भी खतरे से मना किया है. उनके अनुसार, रैबीज की वैक्सीन एहतियात के तौर पर लगाई गई है. दूध पीने और उसकी मिठाई खाने से रैबीज के खतरे से मना किया है.

पागल कुत्ते के काटने से गायों की मौत

मामला पंखाजूर के विवेकानंद ग्राम पंचायत के गांव पीवी-4 का है. इस गांव में बड़े स्तर पर दूध डेयरी का काम किया जाता है. यहां के ग्रामीण अधिकतर पशु पालक हैं. घरों में दुधारू पशु नजर आते हैं. गांव के एक पशु पालक के पास दो दुधारू गाय थीं. दो महीने पहले इन गायों को गांव में एक पागल कुत्ते ने काट लिया. इसके बाद भी पशु पालक ने इन गायों का दूध रोज की तरह बेच दिया. दो महीने के बाद गायों में रैबीज फैलने से उनकी मौत हो गई. पशु पालक ने चुपचाप बगैर किसी को बताए अस्पताल जाकर रैबीज का इंजेक्शन लगवा लिया.

ग्रामीणों को लगाई गई वैक्सीन

जिन गायों की मौत पागल कुत्ते के काटने से हुई थी, उनका दूध गांव में तीन बंगाली परिवार के घरों में हुई सत्यनारायण की कथा के समापन पर प्रसाद बनाने के काम लाया गया. गायों के दूध से मिठाई बनाई गई थी जिसे पूरे गांव में बांटी गई. उस प्रसाद को गांव के सभी ग्रामीणों ने खाया. जब उन्हें गायों की मौत और उसके कारणों की जानकारी मिली तो वह घबरा गए. मामला स्वास्थ्य विभाग तक पहुंचा. गांव में आनन-फानन में कैंप लगाया गया. यहां ग्रामीणों को रैबीज की वैक्सीन लगाई गई.  

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts