Fri, 19 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

जब अंग्रेज़ी अवसर बन जाए और संस्कृत बोझ : भारतीय शिक्षा की बदलती भाषा-चेतना पर एक गंभीर राष्ट्रीय प्रश्न

राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन; पीएम मोदी ने दी बधाई, जानें पोस्ट में क्या लिखा?

किसानों के लिये सलाह, माह जून 2026 के प्रमुख कृषि कार्य-डॉ.चंद्रशेखर खरे, वरिष्ट कृषि वैज्ञानिक

राज्यपाल ने रानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया

ममता बनर्जी की जान खतरे में…,’ दीदी की सुरक्षा में तैनात PSO को सुवेंदु सरकार ने हटाया, महुआ मोइत्रा गुस्से से हुईं लाल

भारत की लगातार दूसरी जीत, नीदरलैंड को 95 रन से हराया, श्री चरणी ने झटके 4 विकेट

Batwara 1947 से सामने आया स्टार्स का फर्स्ट लुक, Sunny Deol-Preity Zinta के साथ दिखेगी दमदार स्टारकास्ट …

अभिषेक बनर्जी गिरफ्तार होंगे! एमपी हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट पर लगी रोक हटाई, 6 साल पुराने मामले में आई मुसीबत

‘शिकारी नया है, जाल पुराना…,’ उद्धव ठाकरे की शिवसेना टूटने पर असदुद्दीन ओवैसी ने कसा तंज

18 June History : हल्दीघाटी युद्ध से लेकर पहले वर्ल्ड फूड प्राइज तक, जानिए आज के दिन की प्रमुख घटनाएं

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : मुंगेली वनमंडल में मिला तेंदुए का शव : क्षेत्रीय वर्चस्व को लेकर दो तेंदुओं में खूनी संघर्ष...

Abhyuday Bharat News / Wed, Jun 17, 2026 / Post views : 17

Share:

मुंगेली वनमंडल में मिला तेंदुए का शव : क्षेत्रीय वर्चस्व को लेकर दो तेंदुओं में खूनी संघर्ष, कानन पेंडारी में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम करेगी पीएम

लोरमी। मुंगेली वनमंडल के लोरमी वन परिक्षेत्र अंतर्गत में दो तेंदुओं में खूनी संघर्ष में एक की मौत हो गई है। वहीं दूसरा तेंदुआ घायल हुआ है। घटना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच कर रही है। शुरूआती जांच में क्षेत्रीय वर्चस्व को लेकर संघर्ष होने का अनुमान लगाया जा रहा है।   

जानकारी के अनुसार कक्ष क्रमांक 1529 पीएफ के सामान्य वनक्षेत्र में बुधवार शाम करीब 7 बजे कंचनपुर बेरियर के चौकीदार ने तेंदुए का शव देखा। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई। सूचना मिलने के बाद वन अमला मौके पर पहुंचा और रातभर शव की निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था की गई। बताया जा रहा है कि घायल तेंदुआ जंगल की ओर चला गया है। देर रात तक खोजबीन के बावजूद वह अबतक विभाग की नजर में नहीं आया है।

ग्रामीणों ने बताया कि घटना से कंचनपुर क्षेत्र में दो तेंदुओं के आपस में लड़ने जैसी तेज आवाजें सुनाई दी थीं। ग्रामीणों की आशंका है कि आपसी संघर्ष में नर तेंदुए की मौत हुई हो सकती है। हालांकि वन विभाग ने मौत के कारणों की पुष्टि नहीं की है।

पीएम रिपोर्ट में मौत के कारणों का होगा खुलासा

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम कानन पेंडारी में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तेंदुए की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा आसपास के क्षेत्र में भी निगरानी बढ़ा दी गई है।

उपवनमंडलाधिकारी दशांश सूर्यवंशी का कहना है कि ग्रामीणों दो तेंदुए की भीषण लड़ाई की आवाज सुने है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts