Mon, 14 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के स्कूलों में सप्ताह में एक दिन ‘नो बैग डे’ लागू करने की मांग, इदरीस गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Abhyuday Bharat News / Sun, Jul 5, 2026 / Post views : 106

Share:

रायपुर। छत्तीसगढ़ उर्दू अकादमी के अध्यक्ष इदरीस गांधी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर राज्य के सभी शासकीय एवं निजी विद्यालयों में सप्ताह में एक दिन ‘नो बैग डे’ लागू करने की मांग की है।

पत्र में उन्होंने कहा है कि विद्यार्थियों पर बढ़ते शैक्षणिक दबाव को कम करने तथा उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के लिए सप्ताह में एक दिन बिना स्कूल बैग के विद्यालय बुलाकर पारंपरिक पढ़ाई के स्थान पर प्राथमिक उपचार, साइबर सुरक्षा, यातायात नियम, पर्यावरण संरक्षण, वित्तीय साक्षरता, योग, खेलकूद, स्थानीय कला एवं व्यक्तित्व विकास जैसी व्यवहारिक एवं जीवनोपयोगी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए।

इदरीस गांधी ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि कर्नाटक सहित देश के कुछ राज्यों में गतिविधि-आधारित शिक्षण एवं ‘नो बैग डे’ जैसी पहल के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। उनका मानना है कि यदि छत्तीसगढ़ में भी यह व्यवस्था लागू की जाती है, तो विद्यार्थियों का मानसिक तनाव कम होगा, उनकी रचनात्मकता और व्यावहारिक ज्ञान में वृद्धि होगी तथा शिक्षा अधिक अनुभव आधारित और कौशल केंद्रित बन सकेगी।

उन्होंने मुख्यमंत्री से इस जनहितैषी प्रस्ताव पर सकारात्मक विचार करते हुए छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय एवं निजी विद्यालयों में सप्ताह में एक दिन ‘नो बैग डे’ लागू करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने का अनुरोध किया है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts